Yuvraj Singh might be seen playing BBL this year

Yuvraj Singh might be seen playing BBL this year


मेलबर्न. पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की निगाहें बिग बैश लीग पर है. युवराज सिंह ने इस साल ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलनी की इच्छा जाहिर की है. उनके मैनेजर जेसन वॉन ने इस बात के संकेत दिए है. वहीं क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) भी उनके लिए क्लब ढूंढने में मदद कर रहा है.

अभी तक भारत का कोई भी खिलाड़ी बीबीएल में नहीं खेला है क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन युवराज ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. बाद में उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने भी रिलीज कर दिया था. इस तरह से उनका विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है.

युवराज सिंह के मैनेजर जेसन वॉर्न ने बताया कि, ‘युवराज सिंह के लिए फ्रेंचाइज की तलाश की जा रही है और हम सीए के साथ मिलकर टीम तलाश रहे हैं’.

वहीं आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ के अध्यक्ष शेन वाटसन का मानना है कि बीबीएल में भारतीय खिलाड़ी का शामिल होना अविश्वसनीय होगा.

वाटसन ने कहा है कि, ‘उनके लिए इस टूर्नामेंट में खेलना अविश्वसनीय होगा. यह आदर्श स्थिति है. भारत में कई विश्वस्तरीय टी20 खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए नहीं खेल रहे हैं तथा बिग बैश और दुनिया भर के अन्य टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो इससे बड़ा अंतर पैदा होगा’.

बता दें कि विश्व कप 2011 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे युवराज ने 2017 के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 304 वनडे में 8701 रन बनाने के अलावा 111 विकेट भी लिए हैं. उन्होंने देश की तरफ से 40 टेस्ट और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं.

(इनपुट-भाषा)





Source link