Hero Maestro Edge 110 स्‍कूटर से उठा पर्दा, जानें कितनी हो सकती है कीमत | auto – News in Hindi

Hero Maestro Edge 110 स्‍कूटर से उठा पर्दा, जानें कितनी हो सकती है कीमत | auto – News in Hindi


6 कलर ऑप्शंस में आएगा Hero Maestro Edge 110 स्कूटर

BS6 Hero Maestro Edge 110 की ओवरऑल डिजाइन BS4 मॉडल की तरह ही है, लेकिन यह पहले से ज्‍यादा शानदार दिखता है. साथ ही इसकी कीमत BS4 मॉडल से 7000-8000 रुपये ज्यादा हो सकती है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 10, 2020, 12:59 PM IST

देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनीहीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने हाल में BS6 कंप्लायंट इंजन वाला Maestro Edge 110 रिवील किया है. कंपनी इस स्कूटर को भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है. Maestro Edge 110 की लॉन्च से पहले इससे जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं. बता दें कि कंपनी इसे स्पोर्टी लुक के साथ मार्केट में लेकर आ रही है. साथ ही हीरो ने इस स्कूटर के लिए टेस्ट राइडिंग रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है. हीरो मोटोकॉर्प का यह स्कूटर 6 कलर ऑप्शंस में आएगा. इसके अलावा स्कूटर में नए ग्राफिक्स के साथ 110cc सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है.

इंजन
Hero Maestro Edge 110 में 110cc का सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो स्कूटर का मोटर 7,500rpm पर 8bhp का पावर और 5,500rpm पर 8.75Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. यह स्कूटर Xsence टेक्नॉलजी के साथ आता है जिससे बेहतर एक्सलरेशन और फ्यूल एफिशंसी मिलती है.

डिजाइनहीरो के इस स्कूटर में इंडिकेटर माउंटेड फ्रंट एप्रन, ऑलवेज ऑन हैलोजन हेडलाइट, फ्लैट टाइप सीट और अलॉय वील्ज से लैस होगा. स्कूटर में डिजिटल एनलॉग इंस्ट्रुमेंट पैनल, USB चार्जिंग पोर्ट, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, साइट स्टैंड इंडिकेटर और सर्विस रिमाइंडर फैसेलिटी दी गई है. इसके अलावा, स्कूटर में 5 लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Hero के साथ हाथ मिला सकती है Harley Davidson, कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

कलर
हीरो माएस्‍ट्रो एज 110 स्‍कूटर 6 कलर ऑप्‍शन में पेश किया गया है. इनमें मिडनाइट ब्लू, सील सिल्वर, कैंडी ब्लेजिंग रेड, पर्ल फेडलेस वाइट, पैंथर ब्लैक और टेक्नो ब्लू शामिल हैं.

कीमत
अगर कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 60,000 रुपये के करीब हो सकती है. फिलहाल हीरो के इस स्कूटर के दामों की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.





Source link