इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
विजय नगर की तरफ से ही आ रही कार ने एक्टिवा सवार को पीछे से जोर से टक्कर मारी थी।
- शालीमार टाउनशिप के पास एक्टिवा सवार दंपती को कार सवार ने टक्कर मारकर जख्मी किया
- दोनों ही मामलों में केस दर्ज, पुलिस कर रही एक्टिवा सवार महिला और कार चालक की तलाश
बॉम्बे हॉस्पिटल की तरफ पैदल जा रही एक महिला को बाइक सवार महिला ने टक्कर मार दी। महिला को हाथ और पैर में चोट लगी है। वहीं, शालीमार टाउनशिप के पास एक्टिवा सवार दंपती को कार सवार ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया है। विजयनगर पुलिस ने निपानिया में रहने वाले राजा भट्टाचार्य की शिकायत पर एक एक्टिवा चालक महिला के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है।
राजा ने पुलिस को बताया कि 38 साल की पत्नी नीतू राजनी बॉम्बे हॉस्पिटल से सत्यसांई चौराहा तरफ पैदल जा रही थी। रानी होटल गुरुकृपा के पास पहुंची तभी पीछे से एक एक्टिवा (नं. 8094) पर सवार महिला ने उसे तेजी से टक्कर मार दी। महिला की एक्टिवा की गति काफी तेज थी। इससे रानी को गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद महिला अपनी एक्टिवा लेकर भाग गई। पुलिस नंबर के आधार पर महिला का पता लगा रही है।
वहीं, लसूड़िया पुलिस ने श्रीनाथ सिटी ज्ञानशिला सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले 46 साल के करण थापा की शिकायत पर कार (एमपी 09 टीबी 5073) के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। करण ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एक्विवा पर विजय नगर से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी विजय नगर की तरफ से ही आ रही कार ने उन्हें पीछे से जोर से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती एक्टिवा से नीचे गिरकर घायल हो गए।
0