Interstate Robbery Gang Arrested By Indore Crime Police; Four Arrested, Gold jewelery worth Rs 10 lakhs Recovered | चार राज्यों में 50 से ज्यादा चोरी और नकबजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद

Interstate Robbery Gang Arrested By Indore Crime Police; Four Arrested, Gold jewelery worth Rs 10 lakhs Recovered | चार राज्यों में 50 से ज्यादा चोरी और नकबजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Interstate Robbery Gang Arrested By Indore Crime Police; Four Arrested, Gold Jewelery Worth Rs 10 Lakhs Recovered

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी को बाणगंगा क्षेत्र में घूमते हुए गिरफ्तार किया।

  • आरोपी पर इंदौर में ही 29 केस दर्ज, इनमें से चार नकबजनी की वारदात का खुलासा हुआ
  • आरोपी ने मप्र समेत गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में करीब 30 स्थाई वारंट जारी होना स्वीकारा, उज्जैन में भी केस

क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में 50 से ज्यादा चाेरी, नकबजनी, लूट समेत अन्य अपराध दर्ज हैं। इनमें से इंदौर में ही अकेले 29 केस शामिल हैं। यहां चार नकबजनी की वारदात का खुलासा हो गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

आरोपी ने मध्य प्रदेश समेत गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में वारदात को अंजाम दिया है। इंदौर में 11 मामलों में इसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो चुके हैं। जबकि मध्य प्रदेश की बात करें तो इसके खिलाफ करीब 30 वारंट जारी हुए हैं। यह अकोला महाराष्ट्र में कई बार जेल भी जा चुका है।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुख्यात नकबजन किशोर पिता अंतर सिंह राठौर साल निवासी 393 भवानी नगर बाणगंगा क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर टीम ने बाणगंगा पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने बताया कि वह 20 सालों से चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उसने थाना जूनी इंदौर में एक, द्वारकापुरी क्षेत्र में दो, हीरा नगर क्षेत्र में एक घटना, तेजाजी नगर क्षेत्र में एक वारदात कबूली।

आरोपी के पास से करीब 125 ग्राम सोना और करीब 350 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। आरोपी के कई साथियों के नाम भी वारदात में सामने आए हैं। इनसे इसकी दोस्ती जेल में हुई थी। जेल से छूटने के बाद इन्होंने चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया।

आरोपी किशोर ने इंदौर शहर के अलावा मध्यप्रदेश के बाहर अन्य राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान आदि में भी नकबजनी करता रहा है। चोरी के अपराधों में आरोपी महाराष्ट्र के अकोला शहर के कई थानों में बंद हो चुका है। गुजरात के गोधरा शहर के थानों में भी आरोपी पर अपराध दर्ज हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में आरोपी चोरी, नकबजनी के अलावा लूट, डकैती, अवैध हथियार आदि मामलों में जेल जा चुका है। इस पर इंदौर के ही विभिन्न थानों में 29 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

आरोपी पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में करीब 50 अपराध दर्ज हैं। आरोपी ने मप्र समेत अन्य राज्यों में करीब 30 स्थाई वारंट जारी होना स्वीकारा है। इनमें से 6 स्थाई वारंट नानाखेड़ा उज्जैन, 2 स्थाई वारंट नीलगंगा उज्जैन, 1 स्थाई वारंट चिमनगंज उज्जैन, 1 स्थाई वारंट बाणगंगा इंदौर का होना पाया गया है। वहीं, पुलिस अन्य राज्यों में जारी वारंट के बारे में जानकारी जुटा रही है।

0



Source link