Madhya Pradesh Shiv Sena Leader And Dhaba Owner Murder Cases Updates: Seven Accused Caught By Indore Crime Branch | कुक्षी में लूटपाट करने वाले गिरोह ने साहू को मारी थी गोली, मुख्य आरोपी गुजरात में जाकर करने लगा था मजदूरी, टपरी में रह काट रहा था फरारी

Madhya Pradesh Shiv Sena Leader And Dhaba Owner Murder Cases Updates: Seven Accused Caught By Indore Crime Branch | कुक्षी में लूटपाट करने वाले गिरोह ने साहू को मारी थी गोली, मुख्य आरोपी गुजरात में जाकर करने लगा था मजदूरी, टपरी में रह काट रहा था फरारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Madhya Pradesh Shiv Sena Leader And Dhaba Owner Murder Cases Updates: Seven Accused Caught By Indore Crime Branch

इंदौर43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवसेना नेता रमेश साहू।- फाइल फोटो

  • रमेश साहू उमरीखेड़ा में साईं राम ढाबा भी संचालित करते थे, 7 आरोपी पुलिस गिरफ्त
  • ढाबे के पास रहने वाले पप्पू ने बनाई थी लूट की योजना, कुक्षी का लूटपाट गिरोह शामिल

तेजाजी नगर क्षेत्र में 2 अगस्त को देर रात शिवसेना नेता और ढाबा संचालक रमेश साहू की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से मेन अपराधी विजय वारदात के बाद भागकर गुजरात के द्वारिका चला गया थ, जहां मजदूरी करने लगा था। बता दें कि साहू उमरीखेड़ा में ऊं साईं राम ढाबा और रेस्टोरेंट चलाते थे। यहीं पर परिवार के साथ रहते थे। बदमाश हत्या के इरादे से ही ढाबे के बाउंड्रीवाल की दीवार फांदकर भीतर घुसे थे। परिजन ने हत्या के पीछे लूट की बात कही थी, लेकिन पुलिस हत्या को प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर देख रही थी। आरोपियों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट का माल भी जब्त कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उमरीखेड़ा गांव स्थित शिवसेना नेता और ढाबा संचालक रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारे सोने-चांदी के जेवरात आदि लूटकर ले गए थे। मामले में तेजाजी नगर पुलिस ने लूट, डकैती और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की एक टीम को पप्पू उर्फ राहुल पिता देवी सिह रणवीर निवासी उमरीखेड़ा के संबंध में कुछ सुराग मिले। यह ढाबे के पास ही दो साल से रह रहा था। यह मूलत: मनावर जिला धार का रहने वाला है।

वह रमेश साहू के बारे में बहुत सी बातें जानता था। यहीं से जांच आगे बढ़ी और पुलिस कुक्षी के लूटपाट करने वाले गिरोह तक पहुंची। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी विजय को गुजरात के द्वारिका से पकड़ा। बाकी के आरोपी कुक्षी में छिपे हुए थे।

पुलिस ने पिस्टल जब्त की।

पुलिस ने पिस्टल जब्त की।

ढाबे के पास रहने वाले ने बनाई लूट की योजना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ढाबे के पास रहने वाले पप्पू ने ही लूट की योजना बनाई थी। वारदात वाली रात वे दीवार फांदकर भीतर पहुंचे। यहां वे वारदात को अंजाम दे ही रहे थे कि साहू उठ गए और विरोध किया। इस पर साहू को मौके पर ही गोली मार दी। उनके गिरने के बाद माल बटोरा। इतने में उनकी पत्नी उठकर आ गई। उसने भी माल लूटकर भाग निकले। वारदात के लिए एक चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने इनके पास से कार, तीन देशी कट्टे और चार जिन्दा कारतूस बरामद करने के साथ ही लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त कर लिए हैं।

रमेश साहू की बेटी भावना साहू ने कहा - इसकी सही तरीके से जांच हो।

रमेश साहू की बेटी भावना साहू ने कहा – इसकी सही तरीके से जांच हो।

आरोपियों से लूट का माल जब्त

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जिसने रमेश साहू को गोली मारी थी, उसे गुजरात के देवभूमि द्वारिका क्षेत्र के पास के गांव से हिरासत में लिया गया। यह यहां फरारी काटते हुए मजदूरी करने लगा था। यहां पर यह एक टपरी में रह रहा था। पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा, जिसे खेतों में दौड़कर पुलिस ने दबोचा। आरोपियों के कब्जे से दो कंगन, गले का हार, मांग टीका, दो झुमके, दो चूडियां, सोने की रुद्राक्ष माला, सोने की दो चूड़ियां, एक जोड़ी कान की सोने की कनचडी, सोने का एक टॉप्स, दो अंगूठी सोने की, एक कड़ा चांदी का, एक जोड़ी पायजेब चांदी बरामद की है।

पुलिस ने लूट के गहने जब्त किए।

पुलिस ने लूट के गहने जब्त किए।

यह है मामला
तेजाजी नगर क्षेत्र में 2 अगस्त की रात करीब डेढ़ बजे तीन बदमाशों ने शिवसेना नेता और ढाबा संचालक रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, रमेश (62 साल) पिता हीरालाल साहू का निवास शहर में भी है, लेकिन वे बेटी और पत्नी के साथ ढाबे पर ही रहते थे। घटना रात डेढ़ से दो बजे के बीच की हुई थी। पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई थी। वारदात के बाद पत्नी ने पास में सो रहे नौकरों को जानकारी दी।

यह बताया था पत्नी
पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि रात करीब 1 बजे मैं, पति रमेश और बेटी जया सो रहे थे। देर रात कुछ आवाज आई, जिससे मेरी नींद खुली। मैंने दरवाजा खोला तो दुबले-पतले सांवले कलर के तीन युवक दरवाजे के पास खड़े थे। उनकी उम्र 20 से 25 साल रही होगी। उनके हाथ में पिस्टल, डंडा और धारदार हथियार थे। मेरे दरवाजा खोलते ही वे धमकाते हुए मेरी ओर बढ़े और मेरे गले से साेने की चेन खींच ली। उन्होंने धमकाया कि चीखी तो जाने से मार देंगे। इसके बाद वे कमरे में घुसे। मैंने विरोध किया तो मुझे और मेरी बेटी काे डंडे से पीटा। वे कह रहे थे कि तुम्हारे पास जाे भी रुपए पैसे, जेवर या अन्य कीमती सामान हाे, जल्दी से दे दाे।

इसके बाद मैंने जाे पहन रखा था, उन्हाेंने कान के टाॅप्स, चार सोने की चूड़ियां और दो अंगूठी उतार ली। उन्होंने बताया कि एक युवक हमारे पास ही खड़ा था, जबकि अन्य बदमाश आलमारी की ओर बढ़े। यहां पर उन्हाेंने ताला ताेड़ते हुए अलमारी और ड्रॉज का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

यहां कुछ नहीं मिला तो वे कट्टा लेकर मेरे पति की ओर बढ़े। कुछ देर बाद गाेली चलने की आवाज आई। गोली मेरे पति रमेश साहू को लगी थी। गोली उनके गले के पास लगी थी। वे लहूलुहान जमीन पर पड़े थे। आरोपी इसके बाद मौके से भाग निकले। इसके बाद मैं दौड़कर ड्राइवर जितेन्द्र और राजेश के पास पहुंची, उन्हें पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने 108 को सूचना दी। एम्बुलेंस से हम पति को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गीता ने बताया कि उनके यहां से और क्या सामान चोरी हुआ है वे देखकर ही बता पाएंगी।

0



Source link