[US OPEN 2020:Serena, Theme and Medvedev enters the semi finals

[US OPEN 2020:Serena, Theme and Medvedev enters the semi finals


न्यूयार्क: सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन के सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया है और इसी जीत के साथ उन्होंने 24वें ग्रैंडस्लैम की तरफ मजबूत कदम उठाया है. वहीं पुरुष वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम और तीसरे वरीय दानिल मेदवेदेव भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं.

सेरेना ने आर्थर ऐस स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए बुल्गारिया की गैरवरीय स्वेताना पिरिनकोवा को दो घंटे से भी अधिक समय तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी. यह जीत दर्ज करके उन्होंने लगातार 11वीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है और अब वह मारग्रेट कोर्ट के रिकार्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब से केवल दो जीत दूर हैं.

तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने जीत के बाद कहा कि, ‘आप मैच की इस तरह से शुरुआत नहीं चाहते हो लेकिन आप मैच का इस तरह से अंतर करना चाहते हो.’ अब उन्हें विक्टोरिया अजारेंका का सामना करना है जो 2013 के बाद पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची है. सेरेना और अजारेंका के बीच अभी तक जो 22 मैच खेले गए हैं उनमें अमेरिकी खिलाड़ी ने 18 बार जीत दर्ज की है. जिसमें 2012 और 2013 के यूएस ओपन फाइनल भी शामिल हैं.

इसके अलावा पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पिछले साल के उप विजेता दानिल मेदवेदेव ने हमवतन रूसी खिलाड़ी और दसवें वरीय आंद्रेई रूबलेव को 7-6 (6), 6-3, 7-6 (5) से मात दी है. वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त आस्ट्रियाई खिलाड़ी थीम ने भी आस्ट्रेलिया के 21वें वरीय अलेक्स डि मिनौर को 6-1, 6-2, 6-4 को मात देकर अंतिम 4 में जगह बना ली है. अब थीम और मेदवेदेव सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे. पुरुष वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल पांचवें वरीय अलेक्सांद्र जेवरेव ओर 20वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेना बस्टा के बीच खेला जाएगा.
(इनपुट-भाषा)

 

 





Source link