आरिफ अकील (फाइल फोटो)
जानकारी के मुताबिक आरिफ अकील (Arif Akil) बीते तीन दिनों से भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में इलाज ले रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 11, 2020, 11:29 AM IST
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरिफ के भाई का कहना है उनकी हालत अभी पहले से बेहतर है. समर्थकों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं हैं. जल्द ही वो स्वस्थ होकर हम सभी के बीच मौजूद होंगे.
1998 से लगातार जीत
आरिफ अकील भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से लगातार 1998 से जीतते आ रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र नेता के तौर पर की थी जब 1977 में वो एनएसयूआई के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे. उसके बाद लंबा वक्त बीता और 1990 में पहली बार निर्दलीय के तौर पर विधायक चुने गए. 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में वो बीजेपी के रमेश शर्मा से हार गए थे.जीत का सिलसिला जारी
1998 का विधानसभा चुनाव वो कांग्रेस के टिकट पर लड़े और इस बार उन्होंने अपनी पिछली हार का बदला बीजेपी के रमेश शर्मा को हराकर ले लिया. उसके बाद से अकील की जीत का सिलसिला जारी है.
आरिफ अकील अपने इलाके के बेहद लोकप्रिय नेता हैं. जनता से उनका सीधा संवाद रहता है. इलाके के लोगों की कोई भी समस्या हो वो सीधे आरिफ भाई से मिलता है और उसकी समस्या का समाधान भी होता है.
खुद को किसान और वकील बताते हैं आरिफ
आरिफ अकील कहते हैं मेरे पास आने वाला फरियादी मेरा होता है, इसलिए उसकी परेशानी दूर करना मेरी पहली ज़िम्मेदारी है. आरिफ अकील बीएड, एलएलबी तक पढ़ें हैं और खुद को किसान और वकील बताते हैं. घर में उनकी पत्नी सारिया,एक बेटी और 3 बेटे हैं.