भोपाल9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दूसरे दिन 27 सीटों का रिव्यू किया। एक-एक सीट के लिए उन्होंने 5-5 मिनट दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहे। सभी सीटों के जातिगत समीकरणों के साथ पार्टी की तैयारियों पर उन्होंने बात की। साथ ही कहा कि चुनावी गतिविधियों के साथ कार्यकर्ताओं के मोबलाइजेशन के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को भी तेजी से किया जाए। इसमें मोदी के जन्मदिन को लेकर मनाया जा रहा सेवा सप्ताह शामिल है।
संघ के समिधा कार्यालय भी पहुंचे : इससे पहले संतोष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समिधा कार्यालय पहुंचकर क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते से मुलाकात की। पार्टी दफ्तर के एक-एक कक्ष का निरीक्षण किया। दोपहर बाद भोपाल से रवाना हो गए। संतोष ने चुनावी सीटों के कुछ सीनियर नेताओं के बारे में भी रिपोर्ट ली। कुछ को संकेतों में समझाया।
0