eng vs aus 1st odi will be play today, australia wants revenge of t20i series against england | ENG vs AUS 1st ODI: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू वनडे का रणयुद्ध

eng vs aus 1st odi will be play today, australia wants revenge of t20i series against england | ENG vs AUS 1st ODI: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू वनडे का रणयुद्ध


नई दिल्ली: अब से थोड़ी देर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएहा. ऐसे में इस वनडे सीरीज के दौरान मेहमान ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से टी20 सीरीज में 1-2 की हार का बदला लेना चाहेगी. दूसरी ओर इंग्लैंड की कोशिश अपनी घरेलू सरजमीं पर वनडे सीरीज जीत का सिलसिला बरकरार रखने की होगी. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समायानुसार आज शाम 5:30 बजे से मैनचेस्टर में शुरू होगा. 

यह भी पढ़ें-दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम पर ICC लगा सकती है बैन, जानिए क्या है वजह

इंग्लैंड है वर्ल्ड चैंपियन
गौरतलब है कि साल 2019 में पहली बार विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड मौजूदा समय में आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान की टीम है. वहीं पिछले कुछ सालों से इंग्लैंड का प्रदर्शन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में काफी बेहतरीन रहा है. गौर करें साल 2015 के वर्ल्ड कप के बाद इंग्लैंड के वनडे रिकॉर्ड पर तो टीम ने कप्तान इयॉन मोर्गन (Eoin Morgan) की अगुवाई में 30 अप्रैल 2015 से लेकर 29 मई 2019 के बीच इंग्लिश टीम ने 81 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 54 मैच जीते हैं और 21 मैच हारे हैं. जबकि 1 मैच टाई रहा है. साथ ही 5 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं. इसके बाद वर्ल्ड कप 2019 को जीतकर इंग्लैंड वनडे क्रिकेट का बादशाह बना. ऐसे में पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के सामने इंग्लैंड टीम की कड़ी चुनौती रहेगी. 

हेड टू हेड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
बेशक इंग्लैंड पिछले साल का वर्ल्ड चैंपियन है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया भी सबसे अधिक 4 बार विश्व कप जीतने वाली एकमात्र टीम हैं. इस बीच गौर करें इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे हेड टू हेड मुकाबले के रिकॉर्ड के बारे में तो कंगारू टीम मेजबान इंग्लैंड पर भारी पड़ी है. इन दोनों देशों के बीच अब तक 149 वनडे मैच खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खाते में 82 वनडे मुकाबले गए हैं. दूसरी इंग्लैंड ने 62 मैच में जीत दर्ज की है. लेकिन जब भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में टकराती है, तो वहां रोमांच की कोई कमी नहीं रहती है. ऐसे में उम्मीद यही है कि मैनचेस्टर में खेला जाना वाला यह पहला वनडे भी बेहद कांटे की टक्कर का रहने वाला है. 





Source link