MP Election News | By-election In 27 Seats In Madhya Pradesh; Kamal Nath Field Phool Singh Baraiya Against Tulsi Silawat | ‘बिकाऊ बनाम टिकाऊ’ के नारे के साथ कांग्रेस ने 15 सीटों पर तय किए नाम; सत्ताधारी भाजपा का धुंआंधार प्रचार अभियान शुरू

MP Election News | By-election In 27 Seats In Madhya Pradesh; Kamal Nath Field Phool Singh Baraiya Against Tulsi Silawat | ‘बिकाऊ बनाम टिकाऊ’ के नारे के साथ कांग्रेस ने 15 सीटों पर तय किए नाम; सत्ताधारी भाजपा का धुंआंधार प्रचार अभियान शुरू


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • MP Election News | By election In 27 Seats In Madhya Pradesh; Kamal Nath Field Phool Singh Baraiya Against Tulsi Silawat

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव का बिगुल बज चुका है और दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। शुक्रवार को कांग्रेस ने 15 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। – फाइल

  • भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए प्रेमचंद गुड्डू को तुलसी सिलावट के खिलाफ सांवेर से मिला टिकट
  • डबरा में सुरेश राजे को मंत्री इमरती देवी के खिलाफ मिला टिकट, ग्वालियर में ताेमर के खिलाफ सुनील शर्मा होंगे

मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों की सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 नामों को ऐलान कर दिया। इसमें फूल सिंह बरैया को भांडेर से टिकट मिला है। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट के खिलाफ सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को टिकट दिया गया, जो कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि इन 15 नामों का ऐलान कराने के लिए कमलनाथ एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। इधर, भाजपा ने उपचुनाव की तैयारियों के तहत ग्वालियर-चंबल में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पोहरी, करैरा और डबरा में चुनावी सभाएं कीं।

उपचुनाव की सरगर्मी दोनों की पार्टियां प्रचार अभियान में जुट गई हैं। कांग्रेस जहां चुनाव में ‘बिकाऊ बनाम टिकाऊ’ का नारा दे रही है। वहीं भाजपा कांग्रेस के 15 महीने की सरकार में हुए भ्रष्टाचार और किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे कांग्रेस को घेरने जा रही है। इसे लेकर दोनों दलों के नेता चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। अब कांग्रेस ने 15 नामों का ऐलान करके राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।

प्रेमचंद गुड्डू पर जताया विश्वास

सांवेर से तुलसी सिलावट के खिलाफ उतर रहे प्रेमचंद गुड्डू 2018 विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हो गए थे, इसके बाद कुछ दिन पहले ही वह भाजपा छोड़ फिर से कांग्रेस के साथ आ गए थे। अब उन्हें कांग्रेस ने उपचुनाव में मैदान में उतार दिया है। डबरा में सुरेश राजे को इमरती देवी के खिलाफ कांग्रेस ने टिकट दिया है। सुरेश राजे कभी भाजपा नेता हुआ करती थीं और उन्हें इमरती देवी ही कांग्रेस में लेकर आई थीं, लेकिन वह कांग्रेस में चली गईं और सुरेश राजे कांग्रेस में ही रहे। दोनों नेता आपस में रिश्तेदार हैं।

विपिन मामूली अंतर से हारे थे चुनाव

आगर-मालवा में खाली हुई सीट पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष व युवा नेता विपिन बानखेड़े को टिकट मिला है। वह पिछली बार मामूली अंतर से मनोहर ऊंटवाल से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ सुनील शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। ये पुराने कांग्रेसी हैं और 2018 में भी टिकट के दावेदार थे। मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। सालभर पहले कांग्रेस ज्वाइन करने वाले फूल सिंह बरैया को टिकट दिया गया है। हाटपिपल्या से राजवीर को टिकट दिया गया है। वह भाजपा नेता मनोज चौधरी के खिलाफ मैदान में होंगे।

15 दिन के अंदर तीन इस्तीफे
प्रदेश कांग्रेस को 15 दिन के अंदर यह तीसरा बड़ा झटका है। इससे पहले छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी और नेपानगर विधायक सुमित्रा कासडेकर पार्टी छोड़ चुकी हैं। उसके बाद कमलनाथ ने भोपाल में विधायकों की बैठक भी की थी। लेकिन, उसका असर नहीं दिख रहा है। बैठक के 3 दिन बाद ही एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया।

27 सीट पर होंगे उपचुनाव
अब प्रदेश में 27 सीटें खाली हो गईं हैं। प्रदेश में 25 विधायकों के इस्तीफे से कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। पार्टी के अब 89 विधायक हैं। वहीं, भाजपा के पास 107 विधायक हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत के लिए अब सिर्फ 9 विधायकों की जरूरत है।

दो सीटें विधायकों के निधन होने से खाली
मुरैना जिले की जौरा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का 21 दिसंबर 2019 को निधन हो गया था। इसी साल 30 जनवरी को आगर-मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का भी बीमारी के कारण निधन हो गया।

यह विधायक पहले छोड़ चुके हैं कांग्रेस
इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, रक्षा सरोनिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, रनवीर जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रघुराज सिंह कंसाना, गिर्राज दंडोतिया, मुन्नालाल गोयल, जसवंत जाटव, मनोज चौधरी, एंदल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह, प्रभुराम चौधरी, जजपाल सिंह जज्जी, सुरेश धाकड़, कमलेश जाटव, तुलसी सिलावट, बृजेंद्र सिंह यादव, और हरदीप सिंह, कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी, सुमित्रा देवी कासडेकर भी भाजपा में आ गई थीं।

विधानसभा में स्थिति

  • मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सदस्य हैं।
  • इनमें 22 पहले ही इस्तीफा दे चुके। 2 का निधन हो चुका।
  • 27 सीटें खाली होने से विधानसभा में कुल 203 सदस्य।
  • कांग्रेस के अब 89 विधायक हैं।
  • भाजपा के पास 107 विधायक हैं।
  • 4 निर्दलीय, 2 बसपा और 1 सपा का विधायक।

0



Source link