न्यूयार्क: सेरेना विलियम्स टखने की चोट की वजह से बेहतरीन शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही और गुरुवार की रात को यहां यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विक्टोरिया अजारेंका से मात खाने की वजह से उनका 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब का ख्वाब भी टूट गया.
It was Ladies’ Night tonight and the feeling was oh so right as the 2020 Women’s finalists were decided.
Day 11 Notebook https://t.co/U9sPygvRJv#USOpen pic.twitter.com/bT7SBJji1H
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2020
अजारेंका ने अपनी इस मजबूत प्रतिद्वंद्वी को 1-6, 6-3, 6-3 से हराकर 2013 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई. खिताबी मुकाबले में उनका सामना 2 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने अमेरिका की जेनिफर ब्राडी को 7-6 (1), 3-6, 6-3 से शिकस्त दी.
A lot has changed for @vika7 in the past 7 years #USOpen pic.twitter.com/Qzrn7DXKe1
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2020
सेरेना के टखने में दर्द था और इस बीच उन्होंने ‘टाइम आउट’ भी लिया. अजारेंका ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बावजूद धैर्य नहीं खोया और ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में 11 मुकाबलों में पहली बार सेरेना को शिकस्त देने में कामयाब रही. अजारेंका ने बाद में कहा, ‘यहां पहुंचने में 7 साल का समय लग गया. यह मेरा पसंदीदा नंबर है. फाइनल तक पहुंचने के लिये आपको बेस्ट खिलाड़ियों को हराना होता है और आज का दिन भी ऐसा ही था.’
It was Ladies’ Night tonight and the feeling was oh so right as the 2020 Women’s finalists were decided.
Day 11 Notebook https://t.co/U9sPygvRJv#USOpen pic.twitter.com/bT7SBJji1H
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2020
अजारेंका ने 2013 और 2013 में आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था. इन दोनों सालों में वह यूएस ओपन के फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन दोनों अवसरों पर सेरेना से पार पाने में नाकाम रही थी. सेरेना ने जिस तरह से पहला सेट जीता उससे लग रहा था कि वह आसानी से लगातार तीसरी बार यहां फाइनल में जगह बनाने में सफल रहेगी लेकिन अजारेंका ने दूसरे सेट में लगातार पांच गेम जीते और फिर तीसरे सेट में 3-0 की बढ़त बनाकर अपनी मशहूर प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया.
अजारेंका ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट में 12 विनर्स लगाए और केवल एक गलती की. इसके बार तीसरे सेट में उन्होंने बेसलाइन पर अपनी विशेषज्ञता का शानदार नमूना पेश किया, विशेषकर उनके बैकहैंड का सेरेना के पास कोई जवाब नहीं था. अब अजारेंका और ओसाका आमने सामने होंगी. ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में नंबर एक रह चुकी हैं. अजारेंका इस जीत से अपने विजय अभियान को 11 जीत तक ले गई है जबकि ओसाका ने भी लगातार 10 मैच जीते हैं.
“It’s been 7 years? That’s my favorite number so, I guess that’s meant to be.”
@vika7 I #USOpen pic.twitter.com/g2Jqyc0ujb
— US Open Tennis (@usopen) September 11, 2020
अजारेंका और ओसाका के बीच वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का फाइनल भी खेला जाना था लेकिन जापानी खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण खिताबी मुकाबले से हट गईं थीं. फ्लशिंग मीडोज पर 2018 में सेरेना को हराकर खिताब जीतने वाली ओसाका ने फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, ‘ये मेरे लिए काफी मायने रखता है. मैं न्यूयार्क को अपना दूसरा घर जैसा मानती हूं.’
(इनपुट-भाषा)