कमलनाथ के पूर्व मंत्री का हमला- सिंधिया घुलनशील नहीं,ज्वलनशील पदार्थ हैं… | bhopal – News in Hindi

कमलनाथ के पूर्व मंत्री का हमला- सिंधिया घुलनशील नहीं,ज्वलनशील पदार्थ हैं… | bhopal – News in Hindi


जीतू पटवारी ने कहा कि कोरोना पर मुख्यमंत्री एक श्वेत पत्र जारी करें

जीतू पटवारी (Jitu patwari) ने कहा ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh) का कार्यक्रम आयोजित करने के बाद कोविड मरीज तेजी से बढ़ गए हैं. इंदौर में कलश यात्रा निकाली जा रही है, उसमें सात- आठ साल की बच्चियों के सिर पर कलश रखकर उन्हें कोरोना के खतरे में डाला जा रहा है

भोपाल.उपचुनाव (By Election) के माहौल में सियासी घमासान तेज हो गया है.पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सिंधिया पर भी हमला बोला. शिवराज सरकार से कोरोना के हालात में पर उन्होंने श्वेत पत्र जारी करने की मांग (Shivraj government) की.

जीतू पटवारी ने प्रेस कान्फ्रेंस में आरोप लगाया कि आज मप्र की जो शिवराज सरकार लोकतंत्र की हत्या करके बनी है, उसने प्रदेश को तबाह कर दिया है. जनता ऑक्सीजन के लिए तरस रही है.किसी अस्पताल में गरीबों के लिए पलंग नहीं मिल रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही कहा था कि कोविड से लड़ाई में दो दो हाथ करेंगे. जंग लड़ने की बात तो दूर उन्होंने प्रदेश की जनता को मरने के लिए बेसहारा छोड़ दिया. मध्यप्रदेश में  हर दो मिनट में तीन मरीज कोरोना के सामने आ रहे हैं. हर 40 मिनट में एक मौत कोरोना से हो रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद कोरोना से ग्रसित हो गए. सीएम सहित 9 मंत्री औऱ 40 विधायक कोरोना से ग्रस्त हो गए हैं,क्या यह छोटी बात है. इस फैलाव में सरकार ने जनता को रामभरोसे छोड़ दिया है.

शिवराज और सिंधिया पर हमला
जीतू पटवारी ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंधिया से डरते हैं. बीजेपी नेता बीएल सन्तोष के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंधिया खेमा भाजपा में घुलमिल नहीं पा रहा है, पटवारी ने कमेंट किया कि सिंधियाजी घुलनशील नहीं,ज्वलनशील पदार्थ हैं.यह तो होना ही था. उन्होंने कहा बिजली बिलों पर मुख्यमंत्री नीयत साफ करें कि सरकार ने बिजली के बिल स्थगित किए या  उन्हें समाप्त किया है. अगर बिल माफ किए हैं तो हम उनका सम्मान करेंगे,अन्यथा यह एक और धोखा है.जीतू पटवारी ने अस्पतालों में लगाए फोन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फोन करके भोपाल के चिरायु और इंदौर के अरविंदो अस्पताल के आईसीयू का हाल जाना. चिरायु अस्पताल में फोन अटेंड करने वाले ने पूर्व मंत्री को बताया कि अस्पतालों में बेड भर चुके हैं. किसी को डिस्चार्ज करेंगे तब ही बेड खाली हो पाएंगे. जीतू पटवारी ने चार क्रिटिकल मरीजों को भर्ती करने के लिए फ़ोन किया था. वहीं इंदौर में अरविंदो अस्पताल के संचालक ने आईसीयू बेड होने से ही मना कर दिया.

ग्वालियर में बीजेपी की वजह से बढ़े मरीज़
पटवारी ने कहा ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम आयोजित करने के बाद कोविड मरीज तेजी से बढ़ गए हैं. इंदौर में कलश यात्रा निकाली जा रही है, उसमें  सात- आठ साल की बच्चियों  के सिर पर  कलश रखकर उन्हें  कोरोना के खतरे में डाला जा रहा है. यह  आपराधिक लापरवाही है. पटवारी ने  सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री आप कैसे कोरोना योद्धा हैं. आपने अपनी सत्ता की चाहत के कारण कोरोना से प्रदेश की स्थिति खराब कर दी. जीतू पटवारी ने कहा कि कोरोना पर मुख्यमंत्री एक श्वेत पत्र जारी करें.मप्र में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है.

व्यापम के विलेन

जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 35000 शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन किए थे और आज 1 महीने में ही शिक्षकों के 10 हजार ट्रांसफर आफलाइन किए हैं. बोरे भरकर माल इकट्ठा हुआ है. कमलनाथ जी की ईमानदार छवि को, आटा चोरी करने वाले और गरीबों को जानवरों का चावल सप्लाई करने वाले कुटिल और भ्रष्टाचारी, चोट नहीं पहुंचा सकते. व्यापम के विलेन को पूरी दुनिया जानती है. पटवारी ने कहा इस चुनाव में साफ हो जाएगा कि जनता ढोंगियों के झांसे में आती है, गद्दारों को सबक सिखाती है या कमलनाथ की शुद्ध के लिए युद्ध नीति को अपना आशीर्वाद देती है.





Source link