जिन कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है उनमें Hyundai Santro, Hyundai Grand i10, Hyundai Elite i20, Hyundai Elantra, Hyundai Grand i10 NIOS और Hyundai Aura शामिल है.
Hyundai Grand i10-
Hyundai Grand i10 पर अगस्त में 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है. यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है. Hyundai Grand i10 की शुरुआती कीमत 5.90 लाख रुपये है.ये भी पढ़ें : दीवाली के पहले आएगी मारुति की नई Celerio! मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Hyundai Santro-
Santro, Hyundai की एंट्री लेवल कार है, इस पर 45 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. Santro में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसके साथ मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं. इस कार की शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये है.
Hyundai Grand i10 NIOS-
Grand i10 NIOS पर इस महीने 25 हजार रुपये तक का फायदा पा सकते हैं. यह कार तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें 1.2 लीटर के पेट्रोल व डीजल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं. तीनों इंजन के साथ मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है. Hyundai Grand i10 NIOS की कीमत 5.07 लाख रुपये से शुरू होती है.
Hyundai Elite i20-
इसके अलावा Hyundai Elite i20 पर 35 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. फिलहाल यह प्रीमियम कार 6.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है.
Hyundai Aura-
Hyundai Aura पर 20 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल रहा. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर डीजल और 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन हैं. मारुति डिजायर और होंडा अमेज जैसी कारों की टक्कर में आने वाली Aura की कीमत 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है.
Hyundai Elantra-
इस शानदार कार के पेट्रोल मॉडल पर 60,000 रुपये और डीजल मॉडल पर 30 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं. Hyundai Elantra 1.5 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है.
आकर्षक फाइनेंस स्कीम
हुंडई कारों पर सितंबर माह में भी आकर्षक फाइनेंस स्कीम का लाभ लिया जा सकता है. इसके तहत लो EMI स्कीम की मदद से किस्तों में कार लेने वाले सैलरीड कस्टमर्स के लिए पहले 6 माह EMI कम रहेगी, वहीं सैलरीड व सेल्फ इंप्लॉइड कस्टमर्स के लिए EMI पहले 3 माह कम रहेगी. लो डाउन पेमेंट स्कीम के तहत कार की ऑन रोड कीमत की 100 फीसदी तक फाइनेंसिंग की पेशकश है. मोरेटोरियम स्कीम के तहत ग्राहक हुंडई कार खरीदने के 60 दिन बाद पेंमेंट कर सकते हैं. लॉन्गेस्ट ड्यूरेशन स्कीम में लोन को 8 सालों में चुकाया जा सकता है.