CM शिवराज ने में कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है | gwalior – News in Hindi

CM शिवराज ने में कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है | gwalior – News in Hindi


ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सीएम शिवराज.

सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने ग्वालियर के जेसी मील की जमीन पर रह रहे 10 हज़ार मजदूरों का मसला हल करने का भरोसा दिया. सीएम ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहेगी.

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने ग्वालियर विधानसभा में 125 करोड़ की लागत से होने वाले विकासकार्यो का भूमि पूजन किया. इस दौरान सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि जनता के साथ बेइमानी करने वाली कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार हमने गिराई थी, क्योंकि जनता की सेवा और हितों के लिए सरकार गिराना जरूरी था. सीएम ने BJP पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाने वाली कांग्रेस (Congress) को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रदुम्न तुम बिके नहीं, जनता के अनमोल हो. एक क्षण में पद छोड़ दिया और कैबिनेट छोड़ दिया ये एक बहुत ही बड़ा उदाहरण है. सीएम शिवराज ने कहा कि आसान घटना नहीं है ये. हिंदुस्तान के इतिहास में इक्का-दुक्का घटना हुई है, जब नेता ने कहा पद छोड़ो, तो एक मिनट में इस्तीफा लिख दिया और पद छोड़ दिया.

अरे ये ट्रेलर है 
सीएम ने कहा कि मैं भी आपको कहने आया हूं जिस अपेक्षा के साथ आप पद छोड़ कर आए हो. विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा. इस दौरान मंच पर सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 125 करोड़ के विकास कार्यों के लिए प्रदुमन कह रहे हैं, बहुत दे दिया. अरे ये तो ट्रेलर है प्रदुम्न फिल्म अभी बाकी है.

ये भी पढ़ें- शादी के 15 दिन बाद पति ने की आत्महत्या, वियोग में पत्नी ने मॉल से लगा दी छलांगमजदूरों को मकान का मालिकाना हक देंगे

सीएम शिवराज ने ग्वालियर के जेसी मील की जमीन पर रह रहे 10 हज़ार मजदूरों का मसला हल करने का भरोसा दिया. सीएम ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा के विकास के लिए कोई कमी नहीं रहेगी. ग्वालियर विधानसभा में नरेंद्र तोमर जी और पवैया जी के नेतृत्व में भी विकास की यात्रा जारी थी और अब भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. जेसी मिल के पुराने मकान में रह रहे गरीबों को मालिका मालिकाना हक देने का रास्ता निकालेंगे.





Source link