Scindia completely in the asylum of Shivraj, chance came to vote against the traitors in the by-election: Digvijay Singh | दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया पूरी तरह से शिवराज की शरण में, मौका आ गया उपचुनाव में गद्दारों के खिलाफ वोट दें

Scindia completely in the asylum of Shivraj, chance came to vote against the traitors in the by-election: Digvijay Singh | दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया पूरी तरह से शिवराज की शरण में, मौका आ गया उपचुनाव में गद्दारों के खिलाफ वोट दें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Datia
  • Scindia Completely In The Asylum Of Shivraj, Chance Came To Vote Against The Traitors In The By election: Digvijay Singh

सेंवढ़ा16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लठ्‌ठों से अतिथियों की घेराबंदी करते चल रहे सेवादल के सदस्य।

  • पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह की अगुवाई में 130 किमी चली पदयात्रा का सनकुआं धाम पर समापन, सनकुआं धाम की संगीतमय महाआरती रही आकर्षण का केंद्र
  • अतिथियों ने सिंध नदी की आरती की, आगे सेवादल का ऐसा घेरा कि परिंदा भी पर नहीं मार सके

ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह से शिवराज की शरण में चले गए हैं। वह कहते हैं कि अन्याय व गरीब के लिए तलवार निकालेंगे। लेकिन ग्वालियर चंबल संभाग में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के लिए वह तलवार नहीं निकालेंगे। फर्जी कंस मामा व सिंधिया से पूछता हूं। आपको शर्म नहीं आती। माफ किए गए बिजली के बिलों की वसूली हो रही है। समय आ गया है, आपको उपचुनाव में गद्दारों के खिलाफ वोट देना है। यह बात राज्यसभा सांसद व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सनकुआं धाम पर नदी बचाओ यात्रा के समापन अवसर पर कही।

बता दें कि लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने 5 सितंबर को लहार से नदी बचाओ यात्रा शुरू की थी। सनकुआं धाम पर इस यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान विधायक डाॅ सिंह ने 130 किमी पैदल यात्रा की। कार्यक्रम को बाली बाबा, मुन्ना सेंगर, अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया।

नदी बचाओ पूरी यात्रा गैर राजनीतिक, लोगों ने बारात जैसा स्वागत किया: डॉ. गोविंद सिंह

यात्रा पूरी तरह गैर राजनीतिक थी। इसमें मैंने एक रुपए खर्च नहीं किया। लोगों ने यात्रा का स्वागत बारात जैसा किया। सिंध जीवन दायनी है। लेकिन नदी सूख रही है क्योंकि इस वक्त ट्रक नहीं उसके ग्रांड फादर आ गये। जो नदी को खोखला कर रहे हैं। शिवराज कहते हैं सौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। मैंने और मेरे परिवार ने अवैध रेत उत्खनन से एक पैसा भी कमाया हो तो मेरे ऊपर मुकदमा करें अन्यथा उनका मुंह काला किया जाएगा।

मैंने 15 वर्ष लड़ाई लड़ी। याचिकाएं लगाई जांच कमेटी बैठाई ताकि नदी बचे। आज शिवराज खुद जिला अधिकारियों से कहते हैं कि नदी में मशीनें लगने दो ठेकेदार ने मंहगा ठेका लिया है। अफसर सोचते हैं सैंया भए कोतवाल तो डर कयको। सेंवढ़ा क्षेत्र में जारी अवैध उत्खनन के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह के साथ आंदोलन करने का एलान किया।

9 में से 7 लक्ष्मण रेखा पार कर चुके हैं, 2 और पार करते ही दुनिया नष्ट: राजगोपाल

एकता परिषद के पीवी राजगाेपाल ने कहा कि पूर्वज लोग नदी के पास गांव बसाने के लिए जाते थे। उसी से जीवन यापन होता था, और आज नदी और पानी हमसे रूठ रहा है। चारों ओर रेगिस्तान होता जा रहा है। इसकी मूल वजह है कि वर्तमान में हम विरोधाभास में जीते हैं। जिसे मैया कहते हैं उसी पर गंदगी डालते हैं। उसकी उपेक्षा करते हैं फिर चाहे वह धरती माता हों, गौ माता हों, गंगा माता हों, सरस्वती माता हों। दुनिया बर्बाद करने के 9 लक्ष्मण रेखाओं में से हम 7 पार कर चुके हैं। 2 और पार करते ही दुनिया नष्ट हो जाएगी।

अतिथियों ने की आरती…

  • सनकुआं धाम की महा आरती आकर्षण का केन्द्र रही। संगीतमय आरती को देखने के लिए नगर उमड़ा। सभी अतिथियों ने सिंध नदी की आरती की।
  • यात्रा में चल रहे अतिथियाें के आगे लठ्‌ठों के साथ सेवादल का ऐसा घेरा था कि परिंदा भी पर नहीं मार सके। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव को भी घेरे में जाने से रोक दिया। बाद में परिचय देने के बाद उन्हें घेरा में प्रवेश मिला। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि वह लोग मुझे पहचानते नहीं थे।
  • आयोजन को लेकर नगर में लगे होर्डिंग बैनरों में जम कर गुटबाजी नजर आई। डॉ. गोविंद सिंह के समर्थकों द्वारा लगाए गए 80 फीसदी होर्डिंग बैनरों में से सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह का फोटो नदारद था। विधायक सिंह के समर्थकों द्वारा लगाए होर्डिंग बैनरों में से पद यात्रा कर रहे डॉ. गोविंद सिंह का फाेटाे गायब था।
  • आयोजन को लेकर एक और चर्चा गरम रही कि नहला गांव में मंच पर पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती पहुंच गए। इस पर पद यात्रा के आयोजक लहार विधायक डॉ. सिंह ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि यहां कैसे, चलो एक ओर हटो, हवा आने दो। इसके बाद भारती वहां से चले गए। बताते हैं कि डॉ. सिंह ने पहले की कह दिया था कि जो लोग पैदल चल कर आए हैं, वही मंच पर बैठेंगे।
  • खंजापुर में सरपंच ने यात्रा का स्वागत किया। ग्राम अटरा में पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, ग्राम नेहला में जनपद सदस्य जयवेन्द्र सिंह परिहार ने पद यात्रियों के लिए सहभोज की व्यवस्था की। जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि केशव सिंह यादव ने यात्रा का स्वागत किया।

0



Source link