Wife and brother locked in rooms and hanged; Roshan Bagh case of Aishbagh | पत्नी और भाई को कमरों में बंद कर लगाई फांसी; ऐशबाग के रोशन बाग का मामला

Wife and brother locked in rooms and hanged; Roshan Bagh case of Aishbagh | पत्नी और भाई को कमरों में बंद कर लगाई फांसी; ऐशबाग के रोशन बाग का मामला


भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऐशबाग के रोशन बाग में गुरुवार तड़के रिटायर्ड रेलकर्मी के बेटे ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने पत्नी और छोटे भाई के कमरों के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी थी। उसके पास से फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार अमित कुशवाह (37) के परिवार में मां के अलावा पत्नी और दो बच्चियां हैं। रेलवे से रिटायर हुए पिता का निधन हो चुका है। मां को पेंशन मिलती है और घर का किराया आता है।

इसी के भरोसे परिवार चल रहा था। अमित शराब पीने का आदी था और काम नहीं करता था। दो तीन दिन से वह गुमशुम रहने लगा था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पत्नी को बरामदे में सामान गिरने की आवाज आई। उसने देखा बाजू में अमित नहीं था। दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद था। खिड़की से देखा तो अमित फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी ने देवर को आवाज दी तो उसका भी दरवाजा बाहर से बंद था। वह दरवाजा तोड़कर बाहर आया और फंदा काटकर भाई को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।

0



Source link