मध्य प्रदेश में ड्रग्स तस्करी का मामला पकड़ा गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई (Mumbai) में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) डेथ केस में जिस एमडीएमए (MDMA) की बात सामने आई थी. अब उसी ड्रग्स का कनेक्शन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) से निकल कर सामने आया है.
MDMA का मुंबई कनेक्शन
क्राइम ब्रांच ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि एमडीएमए ड्रग मुंबई और गुजरात से इंदौर के रास्ते भोपाल आता था. भोपाल में इस ड्रेस को छात्रों और बेरोजगार युवाओं की मदद से सप्लाई कराया जा रहा था. राजधानी भोपाल में चार गिरोह एमडीएमए की सप्लाई में लगे हुए हैं. पुलिस ने अभी एक ही गिरोह का पर्दाफाश किया. जिसमें पैडलर आमिर और उसके साथी रफीक को पकड़ा गया है. पूछताछ में यह बात भी सामने निकलकर आई की पल आमिर अली के 10 साथी इस नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े हुए हैं. उनके निशाने पर पब और स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट होते हैं.
मुम्बई से MDMA की सप्लाईइस नशीले पदार्थ की सप्लाई मुंबई और गुजरात से इंदौर होते हुए भोपाल आती है. आरोपी से पूछताछ के बाद आए तथ्यों की जांच पुलिस कर रही है. हालांकि आमिर और रफी की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह का मुख्य सप्लायर अभी तक क्राइम ब्रांच के हत्थे नहीं चढ़ा है. क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है. क्योंकि यह युवा पीढ़ी के लिए सबसे घातक है और सुशांत केस में भी इस वृक्ष का नाम सामने आया था.
ये है पूरा मामला
थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि बिना नंबर की काली सफेद रंग की स्कूटी से आमिर अली नामक व्यक्ति जो अपने साथी के साथ रचना नगर अंडरब्रिज के पास आकर लोगों को गांजाए, सफेद पाउडर एमडीएमए ब्राउन सुगर सप्लाई करता है. दोनों आरोपो अपने साथ हथियार भी रखता थे. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आमिर भोपाल का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपी रफीक भोपाल से बाहर का रहने वाला है.