प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महज 45-60 दिनों में ही हितग्रहियों द्वारा आवास का निर्माण पूरा कर लिया गया
पीएम मोदी ने देश में प्रत्येक बेघर को घर देने का वादा करते हुए कहा कि सामान्य तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर बनाने में औसतन 125 दिन का समय लगता है, लेकिन कोरोना वायरस काल में प्रवासी मजदूरों के शहरों से अपने गांव आने के कारण गृह निर्माण में केवल 45 से 60 दिन का समय लगा है
- News18Hindi
- Last Updated:
September 12, 2020, 7:37 PM IST
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा को अवसर में बदलने का यह उत्तम उदाहरण है. हितग्राहियों के गृह प्रवेश के ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘आज मध्य प्रदेश में सामूहिक गृह प्रवेश का यह समारोह पौने दो लाख गरीब परिवारों के लिए तो अपने जीवन का यादगार क्षण है ही, देश के हर बेघर को पक्का घर देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है. आज का यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश सहित देश के सभी बेघर साथियों को एक विश्वास देने वाला पल है.’ उन्होंने कहा कि जिनका अब तक घर नहीं, एक दिन उनका भी घर बनेगा. उनका भी सपना पूरा होगा. मोदी ने कहा कि आज का दिन करोड़ों देशवासियों के उस विश्वास को भी मजबूत करता है कि सही नीयत से बनाई गई सरकारी योजनाएं साकार भी होती हैं और लाभार्थियों तक पहुंचती भी हैं.
कोरोना काल में तमाम रुकावटों के बीच भी देशभर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख घरों का काम पूरा किया गया है।
इनमें 1 लाख 75 हजार घर अकेले मध्य प्रदेश में ही पूरे किए गए हैं।इस दौरान जिस गति से काम हुआ है, वो भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है। #PMGraminGrihaPravesh pic.twitter.com/OmY4Tj8AIu— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2020
योजना के अंतर्गत धार जिले में बने 6,250 आवासों का भी गृह प्रवेश कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत धार जिले में हितग्रहियों के लिए बनाए गए 6,250 आवासों का भी गृह प्रवेश किया. पीएम मोदी ने इस अवसर पर जिले के ग्राम अमझेरा के हितग्राही गुलाब सिंह से भी चर्चा की. चर्चा के लिए प्रदेश के तीन जिले चयनित हुए थे, इनमें धार जिला भी शामिल था.पीएम मोदी ने हितग्राही गुलाब सिंह को नए घर की बधाई देते हुए कहा कि आपकी पीढ़ियों के लिए पक्का घर बना है, जो बहुत बढ़िया है. इसपर गुलाब सिंह ने प्रधानमंत्री को आवास पूर्ण होने के लिए धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने जब उनसे पूछा कि कस काई? मजा म छे? तो गुलाब सिंह ने जवाब दिया कि बढ़िया है. पीएम ने पूछा कि बताइए कैसे बनाया आपने इतना अच्छा घर? गुलाब सिंह ने बताया कि मकान बनाने में ‘हलमा’ परंपरा से सहयोग मिला. जिसमें समाज के लोग घर बनाने में सहयोग करते है. जिसमे मजदूरी की राशि, मिस्त्री की राशि बच जाती है. प्रधानमंत्री ने पूछा कि ‘हलमा’ परंपरा आसपास के गांवों में भी होती है क्या? गुलाब सिंह ने पीएम को ‘हलमा’ परपरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धार के गुलाब सिंह जी को भी घर आवंटित हुआ है। उनके बेटे ने बताया कि किस प्रकार ये पल उनके परिवार के लिए भावुक कर देने वाला बन गया। #PMGraminGrihaPravesh pic.twitter.com/laGk0miWko
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2020
दरअसल देश-प्रदेश में कोविड-19 में लॉकडाउन के कारण जहां लोग अपने घरों में थे, वहीं गुलाब सिंह द्वारा आपदा को अवसर में बदलते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास को दो माह से भी कम अवधि मे पूर्ण कर लिया गया. गुलाब सिंह और उनके परिवार के पांच सदस्यों ने अपने समाज के सहयोग से अनवरत कार्य करते हुए अपने आवास का निर्माण किया.