भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में शाहपुरा पुलिस को पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के लिए दूसरे थाने से महिला अधिकारी बुलानी पड़ी।- फाइल फोटो
- आरोपी प्रेमी के शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने एफआईआर कराई
- मामला दर्ज करने के लिए दूसरे थाने से महिला अधिकारी बुलाई गई
भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से जबरन दुष्कर्म किया। ज्यादती किए जाने के बाद आरोपी ने पीड़िता को इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए एक लाख से अधिक रुपए भी ले लिए। करीब ढाई साल तक आरोपी पीड़िता का आर्थिक और शारीरिक शोषण करता रहा।
मजबूरी में युवती ने शाहपुरा थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिकायत के समय कोई महिला अधिकारी नहीं होने के कारण शाहपुरा पुलिस को दूसरे थाने की मदद लेनी पड़ी। इस कारण बागसेवनिया थाने से महिला अधिकारी ने आकर एफआईआर दर्ज की।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता अरेरा हिल्स में रहती है। शाहपुरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम पीड़िता ने एक शिकायती आवेदन दिया था। उसका कहना था कि करीब 6 साल पहले उसकी मुलाकात महेंद्र कुमार नाम के युवक से हुई थी। परिचितों के माध्यम से ही वह मिले थे।
करीब ढाई साल पहले 10 अगस्त 2017 में महेंद्र ने उसे शाहपुरा मिलने बुलाया था। जब वह वहां पहुंची, तो आरोपी उसे जबरन एक होटल में ले गया। यहां बातों में फंसाकर महेंद्र ने उसके साथ ज्यादती की। उसने शादी करने का वायदा किया। पीड़िता ने आरोप लगाए कि महेंद्र का कहना था कि अभी उस पर 2 लाख रुपए का कर्जा है। वह उसे चुका देगा। उसके बाद वह उससे शादी कर लेगा।
इस कारण करीब ढाई साल तक पीड़िता उसे पैसे देती रही। अब तक वह 1 लाख 11 हजार से अधिक रुपए महेंद्र को कर्जा चुकाने के लिए दे चुकी है। अब महेंद्र उससे शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे मामले की हकीकत सामने आ पाएगी।
0