- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal The Young Man Threw The Street Dog From A Height Of 30 Feet Into A Big Pond; Video Shared On Social Media, Student Complained To DIG And Collector For Action
भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के बड़े तालाब में स्ट्रीट डॉग को पानी में फेंकता युवक।
- डॉग को पानी में फेंकने के बाद ठहाके लगाते नजर आया
- आरोपी काजी कैंप का रहने वाला बताया जा रहा, पुष्टि नहीं
भोपाल में एक युवक ने क्रूरता दिखाते हुए स्ट्रीट डॉग को बड़े तालाब में फेंक दिया। करीब 30 फीट की ऊंचाई से डॉग को फेंकने के बाद आरोपी हंसने लगता है। उसने दोस्तों के साथ मिलकर इसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। पशु के साथ इस तरह की क्रूरता के बाद नाराज पशु प्रेमियों और एक छात्रा ने लिखित शिकायत डीआईजी और कलेक्टर से की है। आरोपी की पहचान काजीकैंप निवासी सलमान के रूप में बताई जा रही है। हालांकि अभी तक न तो युवक की पहचान हो सकी है और न ही उसके बारे में कोई पुष्टि ही हुई है।

स्ट्रीट डॉग को पानी में फेंकने के बाद युवक कुछ इस तरह हंसते नजर आया।
तालाब में फेंकने के बाद ठहाके लगाने लगा
आरोपी ने पहले तो स्ट्रीट डॉग को गोद में उठाया और उसके बाद उसे पानी में फेंक देता है। उसने इसके वीडियो में एक गाना भी एड किया है। यह वीडियो बड़े तालाब में वन विहार के पास रात के समय का है। हालांकि यह वीडियो कब बनाया गया। इसका पता युवक के पकड़े जाने के बाद ही चल सकेगा।
बच निकलने की उम्मीद नहीं
बारिश के कारण इस समय बड़े तालाब में काफी पानी भरा हुआ है। तालाब के चारों तरफ बाउंड्री वॉल बनी हुई है। ऐसे में डॉग के पानी से बाहर निकलने की भी उम्मीद बहुत कम रह जाती है। इतना ही नहीं बड़े तालाब में बड़ी मात्रा में मगरमच्छ भी होना बताए जाते हैं।
0