- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Breaking AC Warehouse In Bhopal Residential Area Caught Fire; Cylinders Burst From Explosions, People Got Exposed Due To Smoke Filling In Houses, Big Accident Averted
भोपाल12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल की आजाद मंडी में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 3 बजे मिली थी।
- फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को 2 घंटे तक करनी पड़ी मशक्कत
- अंदर तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं होने से सामान खाक हुआ
भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की आजाद मंडी में रविवार तड़के करीब 3 बजे एक गोदाम में आग लग गई। रिहायशी इलाके में बने इस एसी के गोदाम में सिलेंडर फटने से दहशत फैल गई। घरों में धुआं भरने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। बाहर आने पर गोदाम से धुआं निकलता देखा, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को करीब 2 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सके। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि गोदाम पूरी तरह से बंद था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गोदाम में कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई।
सिलेंडर फटने से दहशत रही
जानकारी के अनुसार नारियल खेड़ा निवासी अनीस खान का आजाद मंडी में एसी का गोदाम है। इसमें रिपेयरिंग से लेकर अन्य सभी कार्य किए जाते हैं। इसमें कई सिलेंडर भी रखे थे। रात को सामान्य दिनों की तरह काम खत्म कर अनीस अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह लोगों ने गोदाम से धुआं निकलते देख फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना तड़के 3 बजे फायर ब्रिगेड को मिली। पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
करीब 6 बजे आग पर काबू पाया जा सका
मौके पर पुल बोगदा समेत दो फायर स्टेशन से गाड़ियां भेजी गई। सुबह करीब 6 बजे के आसपास 5 दमकलों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि गोदाम में घुसने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आई। इससे गोदाम में रखा पूरा माल जलकर खाक हो गया है। अनीस खान का कहना है कि अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। आकलन करने के बाद ही नुकसान के बारे में बता पाएंगे।

बताया जाता है कि आग से सिलेंडर भी फटे। अच्छी बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
बड़ा हादसा टला
गोदाम के आसपास रहवासी इलाका बताया जाता है। गोदाम में गैस के सिलेंडर भी रखे हुए थे, जो आग के कारण फट गए। धमाके भी हुए। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इधर, धुआं फैलने के कारण इलाके में काफी देर तक दहशत रही और लोग परेशान होते रहे।
0