Jaisani Foundation distributed masks to people | जैसानी फाउंडेशन ने लोगों को बांटे मास्क

Jaisani Foundation distributed masks to people | जैसानी फाउंडेशन ने लोगों को बांटे मास्क


हरदाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में कोरोना के संक्रमित दिनों दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने सैनिटाइजर का उपयोग करने और भीड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस का पालन करने की जानकारी जमना जैसानी फाउंडेशन दी। उन्होंने शनिवार को वार्ड क्रमांक 7 में अभियान चलाया। टीम में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वैद्य शांति जेसानी, लायंस क्लब के मुकेश गहलोत और अन्य लोगों ने निशुल्क मास्क का वितरण किया। लोगों को घरों में रहने और बाहर निकलने पर बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। साथ ही औरों को भी प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। जेसानी ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हुआ अभियान 35 दिन चलेगा।

0



Source link