Youth hanged in drunken state | नशे की हालत में युवक ने फाँसी लगाई

Youth hanged in drunken state | नशे की हालत में युवक ने फाँसी लगाई


जबलपुर35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित शाहनाला रामनगर में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने नशे की हालत में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार श्रीमती रानू पटैल ने थाने में सूचना देकर बताया कि उसके जेठ दीप नारायण शाहनाला रामनगर में टावर के पास अपने दो बेटों के साथ रहते थे। बीती रात साढ़े 9 बजे के करीब उन्हें घर जाते हुए देखा था जो कि अधिक शराब पीने के आदी थे। सुबह जेठ का लड़का सोनू आया और बुलाकर अपने घर ले गया। वहाँ पहुँचने पर देखा कि जेठ दीप नारायण कमरे में फंदे पर मृत अवस्था में लटके हुए थे। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए रवाना किया। उधर पुलिस युवक द्वारा फाँसी लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

0



Source link