Madhya Pradesh Gwalior Coronavirus Update, MP By-Election News; Minister Vishwas Sarang Accept Corona Cases Increased After Lockdown Unlock | ग्वालियर में पॉलिटिकल मूवमेंट बढ़ने के साथ कोरोना बढ़ा; 20 दिन के अंदर भाजपा ने 20 से ज्यादा रैलियां की, भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम किए

Madhya Pradesh Gwalior Coronavirus Update, MP By-Election News; Minister Vishwas Sarang Accept Corona Cases Increased After Lockdown Unlock | ग्वालियर में पॉलिटिकल मूवमेंट बढ़ने के साथ कोरोना बढ़ा; 20 दिन के अंदर भाजपा ने 20 से ज्यादा रैलियां की, भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम किए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Gwalior Coronavirus Update, MP By Election News; Minister Vishwas Sarang Accept Corona Cases Increased After Lockdown Unlock

भोपाल38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती तस्वीर रविवार की है, भिंड के मेहगांव भाजपा ने भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैबिनेट मंत्री ओपीएस भदौरिया की उपस्थिति में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम था।

  • चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने माना कि अनलॉक होने के बाद कोरोना के ज्यादा बढ़े
  • सारंग ने ग्वालियर में कोरोना केस बढ़ने की वजह पॉलिटकल मूवमेंट को मानने से इनकार किया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पॉलिटिकल मूवमेंट बढ़ने के साथ कोरोना के केस में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा ने 20 दिन के अंदर ग्वालियर-चंबल इलाके में 20 से ज्यादा रैलियां कीं, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। इसकी शुरुआत 22 से 24 अगस्त को ग्वालियर भाजपा के मेगा शो (सदस्यता अभियान) से शुरू हुई थी, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों को दरकिनार किया गया। हालांकि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ऐसा नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि पॉलिटिकल मूवमेंट की वजह से ग्वालियर में केस नहीं बढ़े हैं। हमारे सामने मरीजों की संख्या ज्यादा आने के कोई तथ्य भी नहीं है।

ये तस्वीर 22 अगस्त को ग्वालियर के मेला ग्राउंड की है, जहां पर भाजपा ने तीन दिन का मेगा शो रखा था और हजारों लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

ये तस्वीर 22 अगस्त को ग्वालियर के मेला ग्राउंड की है, जहां पर भाजपा ने तीन दिन का मेगा शो रखा था और हजारों लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

विश्वास सारंग ने सोमवार को कहा कि अनलॉक होने के बाद कोरोना के केस ज्यादा बढ़े हैं। इसकी वजह ये है कि लोगों का मिलना-जुलना बढ़ गया है। सारंग ने कोरोना मरीजों की पॉजिटिविटी रेट बढ़ने पर कहा कि जब टेस्ट ज्यादा होंगे तो संख्या बढ़ेगी। पर यह बात जरूर है पूरी दुनिया में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अनलॉक के बाद लोगों के मिलने जुलना ज्यादा है, इसलिए संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित करने का पूरी तरह निर्णय लिया है।

भाजपा के कार्यक्रम पर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई थी
ग्वालियर में 22 से 24 अगस्त को भाजपा ने एक मेगा शो का आयोजन किया था, जिसमें कांग्रेस छोड़कर आए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई थी। इसके खिलाफ जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा था कि इतना बड़ा कार्यक्रम कैसे हो गया? मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की दो सदस्‍यीय पीठ ने ग्वालियर में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि जब शादी समारोह और अंत्येष्टि में लोगों की संख्या निर्धारित है तो शहर में इतना बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम करने की अनुमति किसने दी। कार्यक्रम में सुरक्षित शारीरिक दूरी कहां दिख रही है।

तस्वीर में सोशल डिस्टेंसिंग का वायलेशन साफ देखा जा सकता है।

तस्वीर में सोशल डिस्टेंसिंग का वायलेशन साफ देखा जा सकता है।

हाईकोर्ट की इस सख्ती के बाद भी ताबड़तोड़ रैलियां, भूमिपूजन और लोकार्पण
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी कोरोनाकाल में लगातार भाजपा के कार्यक्रम चालू रहे। 20 दिन में भाजपा नेताओं सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार सभाएं करते रहे। बीते शुक्रवार-शनिवार और रविवार को सीएम शिवराज, तोमर, सिंधिया और अन्य बड़े भाजपा नेताओं ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में ताबड़तोड़ रैलियां, भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

ग्वालियर में 6 दिन में 2 बार 200 से ज्यादा केस

ग्वालियर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू है। यहां पर हर रोज 150-200 नए केस आ रहे हैं। बीते 6 दिनों में ग्वालियर में 2 बार 200 से ज्यादा केस मिले हैं। अब तक 7640 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 83 मरीजों की मौत हो गई है। कुल 5472 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 2085 एक्टिव केस हैं। इसके बाद भी सरकार को नहीं लग रहा है कि यहां पर कोरोना केस बढ़ रहे हैं। 8 सितंबर को 107, 9 को सितंबर को 204, 10 सितंबर को 184, 11 सितंबर को 188, 12 सितंबर को 207 और 13 सितंबर यानि रविवार को 156 केस सामने आए हैं।

0



Source link