मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है. सांकेतिक फोटो.
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में जो कम दबाव का क्षेत्र बना है. उसी का असर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिखाई दे रहा है.
भोपाल में उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को देर शाम राहत मिली. बारिश होने से पहले तेज हवाएं चलीं. तेज हवाएं चलने के बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश की झड़ी लगी. तेज बारिश के चलते सड़कों पर हल्का जलभराव भी हुआ तो कुछ जगहों पर पेड़ भी गिरे. भोपाल के साथ इंदौर में 21 मिमी, रतलाम में 2 मिमी, उज्जैन में 5 मिमी, सतना में 5 मिमी, छिंदवाड़ा 5 मिमी बारिश दर्ज हुई.
सिस्टम के सक्रिय होने से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में जो कम दबाव का क्षेत्र बना है. उसी का असर मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है. सिस्टम के असर के चलते ही भोपाल के साथ ही प्रदेश भर के कई जिलों में बारिश हुई है तो वहीं आज भी बारिश होने के आसार हैं. हालांकि बारिश होने के बाद भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं होगी.12 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश भर में आने वाले 1 से 2 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इंदौर, उज्जैन धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला, बालाघाट जिलो में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.