बड़वानी31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टक्कर के बाद ट्रक इस प्रकार से ट्रैक्टर को दूर तक ले गया।
- जुलवानिया में साप्ताहिक हाट के दौरान गायत्री मंदिर चौराहे पर शाम 6 बजे के करीब हुआ हादसा
- टक्कर के बाद ट्रक करीब 100 फीट दूर तक ट्रैक्टर को खींचकर ले गया, चालक मौके से फरार
बड़वानी जिले के जुलवानिया साप्ताहिक हाट में साेमवार काे एक हादसे में एक युवक की माैत हाे गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए दो ट्रैक्टर और दो पहिया 4 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार को साप्ताहिक हाट के दौरान गायत्री मंदिर चौराहे पर शाम 6 बजे के करीब ट्रक (एमएच 18 बीए 0229) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बिजली के पोल को टक्कर मार दी। ट्रक ने घटनास्थल पर सड़क किनारे खड़े दो ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए चार बाइक को रौंद दिया। टक्कर के बाद ट्रक करीब 100 फीट दूर तक ट्रैक्टर को खींचकर ले गया। हादसे में 45 साल के जितेंद्र पिता शंकर की मौत हो गई। वहीं 18 साल के घायल रवि पिता रमेश निवासी रुई काे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे हुए ट्रैक्टर को हाइड्रोलिक की सहायता से निकाला। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।

चार बाइक को चपेट में लिया।
0