इटारसी10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- रामपुर में हुआ भारतीय किसान संघ के इटारसी इकाई का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
भारतीय किसान संघ इटारसी इकाई का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग रामपुर में रविवार को हुआ। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस बासोतिया ने वर्ग को संबोधित करते हुए कहा संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। कार्यकर्ता ही संगठन की आधारशिला होती है। ग्राम इकाई से ही भारतीय किसान संघ में मजबूती प्रदान होगी।
इस वर्ग में इटारसी तहसील के गांवों से किसान आए। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन व्यास ने प्रत्येक किसान को स्वदेशी अपनाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने भी जैविक खेती करने हेतु कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भारतीय किसान संघ के वर्ग के पश्चात किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विगत दिनों आई बाढ़ से ग्राम पाहनवर्री में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।
बाढ़ पीड़ितों किसानों को सांत्वना दी तथा उनके लिए राहत राशि एवं मुआवजा प्रधान करने हेतु आंदोलन करने की बात की। संघ के तहसील अध्यक्ष श्रीराम दुबे ने बताया भविष्य में तवा नदी किनारे पिचिंग का निर्माण हो जाए तो किसानों का भविष्य सुधर जाएगा।
इस दौरान संभागीय उपाध्यक्ष उदय पांडे, संभागीय मंत्री सूरजबली जाट, जिला मंत्री संतोष पटवारे, जिला उपाध्यक्ष मोरसिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता रजत दुबे, तहसील उपाध्यक्ष श्यामशरण तिवारी, तहसील मंत्री लीलाधर राजपूत व अन्य उपस्थित थे।
0