46 new infected including two judges and ASP were found in the district but the administration said 19 | जिले में दो जज व एएसपी सहित 46 नए संक्रमित मिले लेकिन प्रशासन ने 19 बताए

46 new infected including two judges and ASP were found in the district but the administration said 19 | जिले में दो जज व एएसपी सहित 46 नए संक्रमित मिले लेकिन प्रशासन ने 19 बताए


मंदसौर18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जिला प्रशासन छिपा रहा आंकड़े, रविवार को भी टेस्ट की रिपोर्ट नहीं की सार्वजनिक
  • रतलाम की लैब से आई रिपोर्ट में 18 मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार रविवार रात को जिले में 31 पॉजिटिव मिले, जबकि जिला प्रशासन ने 12 की सूची जारी की। रैपिड एंटीजन टेस्ट से मिले 19 पॉजिटिव की सूची सार्वजनिक नहीं की। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार सोमवार को 46 नए पॉजिटिव मिले। इसमें जिले के दाे जज व एएसपी भी संक्रमित हैं लेकिन जिला प्रशासन ने 19 ही बताए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

इसके चलते शामगढ़ व आसपास के व्यापारियों ने 7 दिन के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया था। हालांकि इसकी दिन में ही हवा निकल गई। सोमवार को नगर में 70 फीसदी से ज्यादा दुकानें खुली रहीं। इधर, जिला प्रशासन लगातार कोरोना के आंकडे छिपाने का प्रयास कर रहा है। जिले में करीब दस दिन से रोज 20 से 60 मरीज तक मिल रहे हैं। इसे देखते हुए पिपलियामंडी में पहले व्यापारियों ने दो से तीन दिन का लॉकडाउन रखा। इसके बाद मंदसौर में व्यापारियों ने शनिवार शाम से सोमवार सुबह तक स्वेच्छिक लॉकडाउन रखा। इसे देख शामगढ़ में नगरवासियों व व्यापारिक संगठनों ने बैठक आयोजित कर 7 दिन का टोटल स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया। शनिवार शाम से रविवार तक स्वैच्छिक लॉकडाउन का पालन किया। सोमवार को लॉकडाउन ने दम तोड़ दिया।

सोमवार सुबह शामगढ़ में 40 से 50 फीसदी बाजार खुल गया। इसे देख दोपहर बाद तक अन्य लोगों ने भी दुकानें खोल दीं। दोपहर तक 70 से 75 फीसदी बाजार खुल गया। इधर प्रशासन कोरोना रोकथाम के लिए कुछ करने की बजाय जिले के पाॅजिटिव मरीजों की जानकारी छिपाने में लगा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में कुल 31 पॉजिटिव मिले थे। इसमें से प्रशासन ने रतलाम व जिला लैब की जांच में मिले केवल 12 पॉजिटिव की सूची ही जारी की। रैपिड एंटीजन टेस्ट से जिले में 19 पाॅजिटिव मिले। इसे प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं किया।

रैपिड एंटीजन टेस्ट में 27 लोग पॉजिटिव मिले

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में सोमवार देर रात तक 46 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें जिले के दो जज एवं एक एएसपी भी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में रतलाम लैब से आई रिपोर्ट में 18 पॉजिटिव मिले जबकि मंदसौर जिला लैब से आई रिपोर्ट में 1 पॉजिटिव आया है।

इधर, रैपिड एंटीजन टेस्ट में 27 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा इनकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने का इंतजार था लेकिन उसने सिर्फ 19 लोगों की रिपोर्ट ही सार्वजनिक की है

0



Source link