जबलपुर10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश में 27 विधान सभाओं में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में युवा स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि मंगलवार 15 सितंबर से ग्राम केन्द्र एवं नगर केन्द्रों पर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा स्वाभिमान यात्रा निकालकर शिवराज सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देने के साथ 15 महीनों में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाएँ बंद करके युवाओं से बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा किया इसकी जानकारी दी जाएगी। यात्रा में पंचायत की स्पेशल 11 समितियों के कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायतों से वाहन रैली निकालेंगे और नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन होगा।
0