Crop compensation, picket for power on 19th | फसल मुआवजा, बिजली के लिए धरना 19 को

Crop compensation, picket for power on 19th | फसल मुआवजा, बिजली के लिए धरना 19 को


मंदसौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फसल मुआवजा, बिजली के बिल माफ कराने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार की विफलता को लेकर कांग्रेस 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने बताया कि मप्र में अलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में बैठे शिवराजसिंह चाैहान किसानों, आम नागरिकों एवं अन्य सभी वर्गों को राहत देने में विफल साबित हुए हैं।

मप्र शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा संकट के दौर में खरीफ फसल का मुआवजा नहीं देने, कोरोना काल में आम नागरिकों के बिल माफ करने की बजाय उन्हें स्थगित करने, कोरोना जांच रिपाेर्ट एवं महामारी के रोकने में विफलता, बदहाल आर्थिक व्यवस्था के बावजूद आम नागरिकों की आर्थिक मदद नहीं करने के काम कर रही है। 19 सितंबर सुबह 11 बजे कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

0



Source link