दुबई: आरसीबी (RCB) के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) से पहले ढाई हफ्ते प्रैक्टिस के बाद वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. आरसीबी का सामना 21 सितंबर को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा .
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक शारजाह स्टेडियम पहुंचे सौरव गांगुली, IPL की तैयारियों का लिया जायजा
पडीक्कल ने आरसीबी के यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘लय में लौटकर अच्छा लग रहा है।हमने नेट पर काफी अभ्यास किया और अब लॉकडाउन के पहले वाली स्थिति से बेहतर लग रहा है.’
कर्नाटक के इस खब्बू बल्लेबाज ने विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में सर्वाधिक रन बनाए थे. 20 साल के इस बल्लेबाज का 12 मैचों में स्ट्राइक रेट 175 से अधिक और औसत 64 है.
Highest run getter in the Vijay Hazare Trophy and Syed Mushtaq Ali Trophy last year, Devdutt Padikkal is now keen to make a mark in the Dream 11 IPL.#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers pic.twitter.com/W79C4wIlTy
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 15, 2020
कप्तान विराट कोहली उनसे प्रभावित हैं. यहां के मौसम के बारे में उसने कहा, ‘हम इसके अनुरूप ढल रहे हैं. हमने दौड़ के भी कुछ सेशन रखे और फिटनेस पर लगातार काम करते रहेंगे.’
आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है, ये टूर्नामेंट 10 सितंबर तक जारी रहेगा. विराट कोहली की आरसीबी टीम ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है.
(इनपुट-भाषा)