Kisheri’s leg slipped, water drowned on well, death due to drowning | कुएं पर पानी भरने गई किशाेरी का पैर फिसला, डूबने से मौत,देवरी थाना क्षेत्र के बेरसला गांव की घटना

Kisheri’s leg slipped, water drowned on well, death due to drowning | कुएं पर पानी भरने गई किशाेरी का पैर फिसला, डूबने से मौत,देवरी थाना क्षेत्र के बेरसला गांव की घटना


सागर21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देवरी थाना क्षेत्र के बेरसला गांव में साेमवार की दाेपहर करीब 2 बजे एक किशाेरी खेत में बने कुएं में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी माैत हाे गई। वह कुएं पर पानी भरने गई थी। परिजन काे काफी देर से घटना की जानकारी लग पाई, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार बेरसला गांव निवासी निरपत आदिवासी की 14 साल की बेटी दीपाली खेत के कुएं पर पानी भरने गई थी।

बाल्टी से पानी खींचते समय उसका पैर फिसल गई। जिससे वह कुएं में गिर गई। कुएं में करीब 35 फीट गहरा पानी था। दीपाली के दादा श्यामलाल काफी देर बाद जब बैलाें काे पानी पिलाने के लिए खेत गए ताे उन्हें कुएं से पानी निकालने के लिए रस्सी बाल्टी नहीं मिले। उन्हाेंने पूछताछ की ताे दीपाली के 8 साल के भाई प्रभु ने बताया कि दीदी कुआं में गिर गई है। तब गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। गाेताखाेराें द्वारा काफी मशक्कत के बाद देर शाम उसकी लाश कुएं से निकाली गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

0



Source link