Municipal corporation will provide sanitation work to 21 teams, employees will also leave at night as well as day | 21 टीमों से सेनिटाइजेशन का काम कराएगा नगर निगम, दिन के साथ रात में भी निकलेंगे कर्मचारी

Municipal corporation will provide sanitation work to 21 teams, employees will also leave at night as well as day | 21 टीमों से सेनिटाइजेशन का काम कराएगा नगर निगम, दिन के साथ रात में भी निकलेंगे कर्मचारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Municipal Corporation Will Provide Sanitation Work To 21 Teams, Employees Will Also Leave At Night As Well As Day

जबलपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ढ़ते कोरोना को काबू में करने के लिए नगर निगम ने मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर को पूरी तरह सेनिटाइज करने के लिए 21 टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। यह टीमें दिन के साथ ही रात में भी सेनिटाइजेशन का कार्य करेंगी और हर उन क्षेत्रों में जाएँगी जहाँ पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। अभी तक केवल 6 टीमों से ही यह कार्य कराया जा रहा था, जिससे लोगों की शिकायतें भी आ रहीं थीं कि लगातार माँग करने के बाद भी निगम की टीमें नहीं पहुंच रहीं हैं। निगम के 16 जोन हैं इसलिए हर जोन के लिए एक टीम तैयार की गई है और 5 टीमें मुख्यालय में तैनात रहेंगी जो सूचना मिलते ही तत्काल मौके के लिए रवाना होंगी।

हर टीम में पॉवर जेट मशीन
टीम में एक पॉवर जेट मशीन रहेगी जिससे पूरे क्षेत्र को सेनिटाइज किया जाएगा जबकि 5 कर्मचारी हैंड स्प्रे मशीनों से लैस रहेंगे। ये कर्मचारी घरों के अंदर से लेकर सँकरी गलियों तक में जाकर सेनिटाइजेशन का कार्य करेंगे। ब्लीचिंग और अन्य कीटनाशकों का भी छिड़काव किया जाएगा। इन टीमों को प्रतिदिन निगम के कंट्राेल एंड कमांड सेंटर से पॉजिटिव मरीजों की सूची मिलेगी और सूची के अनुसार टीमें हर क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएँगी।

इन नम्बरों पर दें सूचना
जिन भी क्षेत्रों में लोगों को सेनिटाइजेशन का कार्य कराना है वे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संदीप पटेल के मोबाइल नम्बर 8510913516 और अनिल बारी के मोबाइल नम्बर 9685043684 पर सूचना दे सकते हैं। उनकी सूचना दर्ज कर ली जाएगी और निर्धारित समय पर उनके क्षेत्र को सेनिटाइज कर दिया जाएगा।

टीमों की संख्या बढ़ाई गई है और इसकी मॉनीटरिंग के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भूपेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

0



Source link