NSUI workers submitted memorandum in Mahakaushal College, | अंशकालिक स्टाफ से हो रहा पक्षपात, महाकौशल कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

NSUI workers submitted memorandum in Mahakaushal College, | अंशकालिक स्टाफ से हो रहा पक्षपात, महाकौशल कॉलेज में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


जबलपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में अंशकालिक (गैस्ट फैकेल्टी) स्टाफ के साथ पक्षपात किया जा रहा है। कोरोना महामारी के चलते नियमित स्टाफ को कामकाज में छूट दी जा रही है, और सारे काम अंशकालिक स्टाफ से कराए जा रहे हैं। ये आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता सोमवार को कॉलेज प्रांगण में प्रदर्शन करने पहुँचे।

कॉलेज प्रबंधन की तरफ से कुछ सीनियर प्रोफेसरों ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के आरोपों को गलत बताते हुए उन्हें शासकीय कार्य में बेवजह दखल देने का आरोप लगाया। जिससे हंगामे का माहौल निर्मित हो गया, हालाँकि बाद में प्राचार्या व अन्य अधिकारियों की समझाइश पर मामला शांत हुआ और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपते समय बादल पंजवानी, राहुल रजक, रघु तिवारी, एजाज अंसारी मौजूद रहे।

0



Source link