- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Poor Looting In Private Hospitals, Administration Closed Its Eyes; Congress Burnt Effigy At Damohnaka Chowk
जबलपुर12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
निजी अस्पतालों में गरीबों को लूटने का काम किया जा रहा है और प्रशासन ने आँखें मूँद रखी हैं। कोरोना महामारी की राेकथाम और आमजनता की मदद के लिए प्रशासन को ठोस निर्णय लेने चाहिए, लेकिन शासन-प्रशासन को जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया। इसलिए हर तरफ मनमानी हो रही है। ये आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निजी अस्पतालों के साथ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।
दमोहनाका चौक पर किए गए इस प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ब्रज यादव, रूपेन्द्र पटैल, एकता ठाकुर, अमरीश मिश्रा, भानू यादव, वाहिद राइन, रिजवान अली, अफजल मंसूरी, यशु नीखरा व अन्य मौजूद रहे।
0