BJP Rural and Mungaoli Board planted saplings | भाजपा ग्रामीण एवं मुंगावली मंडल ने किया पौधरोपण

BJP Rural and Mungaoli Board planted saplings | भाजपा ग्रामीण एवं मुंगावली मंडल ने किया पौधरोपण


मुरैना17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी मुंगावली एवं ग्रामीण मंडल ने सेवा प्रकल्प सप्ताह के तहत मंगलवार को सफाई अभियान चलाकर पाैध रोपण किया। मुगावली मंडल द्वारा यह आयोजन जौरा रोड स्थित टेलीफोन बाबा मंदिर पर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंदिर परिसर में सफाई की गई।

इसके बाद वहां खड़ी झाड़ियों को हटाया गया। इस दौरान भाजपाईयों ने स्वयं गड्‌ढे खोदकर विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपे तथा उनका लालन-पालन करने का संकल्प लिया। पौध रोपण करने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह सिकरवार, मंडल प्रभारी प्रेमकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, रामेश्वर सिंह गुर्जर, अशोक यादव, अशोक उपाध्याय, करतार सिंह यादव, राजेंद्र यादव आदि प्रम़ुख रूप से शामिल थे।

उधर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल ने भी सेवा प्रकल्प के तहत एबी रोड स्थित गौशाला में पौध रोपण किया। पौध रोपण करने वालों में मंडल अध्यक्ष रामलखन छावई, डॉ जनक सिंह, बृजकिशोर परमार, परशुराम परमार, रामभरोषी जाटव, मुकेश जाटव आदि शामिल थे।

पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान शुरू किया
कैलारस| नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा सप्ताह पर्व के रूप में मनाया जाकर दीप वाटिका में पौधरोपण कर एवं स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामगोपाल सिंह सिकरवार, मंडल महामंत्री केशव पाराशर, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नगर केंद्र संयोजक दिनेश सिंघल, मंडल उपाध्यक्ष मगनदीप गौड़, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल सिकरवार, मीडिया प्रभारी राहुल बंसल, बूथ अध्यक्ष राम कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पांच हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार
कैलारस| पुलिस ने पांच हजार रुपए के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनामी फरारी बदमाश पप्पू उर्फ अरविंद धाकड़ 31 पुत्र जसवंत निवासी खेडाकला दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के आरोप में फरार था। आरोपी को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

0



Source link