CM शिवराज की सभा में ‘बन्द करो मतदान-बिक जाते हैं श्रीमान..’ के लगे नारे | raisen – News in Hindi

CM शिवराज की सभा में ‘बन्द करो मतदान-बिक जाते हैं श्रीमान..’ के लगे नारे | raisen – News in Hindi


सीएम शिवराज के सभा में नारे लगे. फाइल फोटो.

रायसेन जिले में सीम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) व बीजेपी (BJP) की कद्दावर नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) की सभा का आयोजन किया गया था.

रायसेन. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-election) को लेकर सभा और कार्यक्रमों का दौर जारी है. इसके तहत ही रायसेन जिले में सीम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) व बीजेपी (BJP) की कद्दावर नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) की सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में लोगों ने बीजेपी सरकार पर ही निशाना साधा. दलबदलूओं की दम पर फिर से एमपी की सत्ता में आई बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की गई. सीएम शिवराज व उमा भारती की सभा में ‘बन्द करो मतदान बिक जाते हैं श्रीमान..’ के नारे लगे. इन नारों का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

रायसेन ज़िले की सांची विधानसभा सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से दल बदल कर बीजेपी का दामन थामने वाले डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को उपचुनाव लड़ना है. बीते मंगलवार की देर शाम हुई सभा में चौधरी के ख़िलाफ़ एंटी हार्स ट्रेडिंग फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. इन कार्यकर्ताओं ने ‘बन्द करो मतदान बिक जाते हैं श्रीमान’ के नारे लगाए. इस नारे को लगाने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और देर रात छोड़ दिया.

हर हाल में जीत की जरूरत
बता दें कि मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया व कांग्रेस के 27 विधायकों के दम पर फिर से सरकार बनाने वाली बीजेपी को उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत की जरूरत है. ऐसे में हर सीट पर जीत की कोशिश पार्टी कर रही है. इसके तहत ही जगह जगह सभा व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. रायसेन के सांची में भी इसके तहत ही सभा आयोजित की गई थी, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे.





Source link