Indore news Division bench postpones order to stop oxygen | डिवीजन बेंच ने ऑक्सीजन रोके जाने के आदेश को स्थगित किया, मध्यप्रदेश को मिलती रहेगी महाराष्ट्र से ऑक्सीजन

Indore news Division bench postpones order to stop oxygen | डिवीजन बेंच ने ऑक्सीजन रोके जाने के आदेश को स्थगित किया, मध्यप्रदेश को मिलती रहेगी महाराष्ट्र से ऑक्सीजन


इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • ऑक्सीजन की सप्लाई रोके जाने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी

मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति महाराष्ट्र से होती रहेगी। महाराष्ट्र द्वारा मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन सप्लाई नहीं किए जाने के आदेश को लेकर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। शासन की ओर से महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव, अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्य मित्र भार्गव ने पैरवी की।

शासन की ओर से कहा गया कि कोरोना के मरीजों के मामले में भेदभाव नहीं किया जा सकता। एक राज्य के मरीजों को ऑक्सीजन मिलती रहे, जबकि दूसरे राज्य के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई रोकी जाए, यह ठीक नहीं है। इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। डिवीजन बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए ऑक्सीजन रोके जाने के आदेश को स्थगित कर दिया। मध्यप्रदेश को मिलने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति महाराष्ट्र को करना होगी।

0



Source link