The fraudster committed a fraud of 5.20 lakh by bargaining for the land; Police filed the case on the court’s order | जमीन का सौदाकर जालसाज ने की 5.20 लाख की ठगी; अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस

The fraudster committed a fraud of 5.20 lakh by bargaining for the land; Police filed the case on the court’s order | जमीन का सौदाकर जालसाज ने की 5.20 लाख की ठगी; अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Fraudster Committed A Fraud Of 5.20 Lakh By Bargaining For The Land; Police Filed The Case On The Court’s Order

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांनाबाद इलाके में जमीन बेचने का झांसा देकर जालसाज ने एक बुजुर्ग से 5.20 लाख ठग लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

आफरीन कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय सैय्यद हमीद अली जाफरी ने 9 जनवरी 2018 में राम मंदिर के पास कलारा, गुनगा निवासी इरफान मियां नामक व्यक्ति से उसकी हर्राखेड़ा, गुनगा में पांच एकड़ भूमि का करीब 13 लाख में सौदा तय किया था। एडवांस के तौर पर सैय्यद हमीद अली ने 5.20 लाख रुपए देकर अनुबंध भी कर लिया था। उसके बाद से इरफान मियां न तो रजिस्ट्री कर रहा था और न ही रकम वापस लौटा रहा था।

पहले सैय्यद हमीद अली जाफरी ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस में की थी। जब उसका निराकरण नहीं हुआ तो उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0



Source link