कांग्रेस इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी
इमरती देवी का जो कथित वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है वह डबरा में उपचुनाव (By election) के लिए हो रही बैठक का बताया जा रहा है.इसमें वो पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कह रही हैं.
इमरती देवी का यह भरोसा अब पार्टी पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. कैबिनेट मिनिस्टर इमरती देवी के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस भड़क उठी है. कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर उपचुनाव में प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग के अंदेशे को सही करार दिया है.
कांग्रेस ने कहा-सच साबित हुई आशंका
कांग्रेस के मुताबिक विपक्ष को इस बात की आशंका थी कि उपचुनाव से पहले प्रदेश सरकार अफसरों की जमावट कर उपचुनाव को प्रभावित करेगी. मंत्री इमरती देवी के वायरल वीडियो से ये साफ हो गया है.
#सिंधिया समर्थक मंत्री का बेबाक बयान. कलेक्टर जितवा देंगे उपचुनाव. pic.twitter.com/3GJccX19o4
— Anurag Shrivastava (@Anuragnw18) September 17, 2020
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा मंत्री इमरती देवी का वीडियो बताता है कि सरकार कलेक्टरों के जरिए चुनाव को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी.प्रशासनिक अफसरों पर इस को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और यह बात मंत्री जी के वीडियो के बाद साफ हो गई है.नरेंद्र सलूजा ने कहा कांग्रेस इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी और उपचुनाव वाली सीटों पर तैनात बीजेपी के चहेते अफसरों को हटाने की मांग की जाएगी.
डबरा का है वीडियो!
जो वीडियो वायरल हो रहा है वह डबरा में उपचुनाव के लिए हो रही बैठक का बताया जा रहा है.इसमें मंत्री इमरती देवी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रही हैं कि उपचुनाव तो कलेक्टर जितवा देंगे.अब इस पूरे वीडियो को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मच गया है. इसके जल थमने के आसार नहीं है.