Corona positive reached over 1500 in the district, 49 newly infected | जिले में 1500 के पार पहुंचे कोरोना पॉजिटिव, 49 नए संक्रमित; सिर्फ 16 दिन में 550 मरीज सामने आए

Corona positive reached over 1500 in the district, 49 newly infected | जिले में 1500 के पार पहुंचे कोरोना पॉजिटिव, 49 नए संक्रमित; सिर्फ 16 दिन में 550 मरीज सामने आए


रतलाम17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमारे जिले में अब संक्रमण बेलगाम हो चुका है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को 49 नए संक्रमित मिले हैं, इसी के साथ अब कुल पॉजिटिव 1505 हो गए हँ। चिंता की बात ये है कि सितंबर के सिर्फ 16 दिन में 550 मरीज सामने आए हैं।

बुधवार को मिली रिपोर्ट में धबाईजी का वास निवासी 54 वर्षीय पुरुष, जीएमसी कैंपस की 26, 29 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, धामनोद की 65 वर्षीय महिला, पठान गली जावरा के 71 वर्षीय पुरुष, 58 वर्षीय महिला, सैलाना की रत्नश्री कॉम्प्लेक्स का 28 वर्षीय पुरुष, हनुमान गली जड़वासाकलां का 26 वर्षीय पुरुष, बुद्धेश्वर रोड का 29 वर्षीय पुरुष, तेजानगर का 26 वर्षीय पुरुष, अर्जुन चौकी की 20 वर्षीय युवती, सुभाष परिसर का 48 वर्षीय पुरुष, सज्जन विहार का 40 वर्षीय पुरुष, त्रिमूर्ति नगर की 29 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय पुरुष, दो मुंह की बावड़ी का 70 वर्षीय पुरुष, मंगलमूर्ति की 50 वर्षीय महिला, कस्तूरबा नगर का 37 वर्षीय व 49 वर्षीय पुरुष, विनोबा नगर की 59 वर्षीय महिला, 80 फीट रोड का 33 वर्षीय पुरुष, अपरा नगर का 82 वर्षीय पुरुष, इंद्रानगर का 90 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार का 72 वर्षीय युवक, कल्याण नगर के 65 वर्षीय युवक, 8-लेन कैंपस हसन पालिया का 28, 30, 43 व 45 वर्षीय पुरुष, जड़वासाकलां के 65 वर्षीय पुरुष, शास्त्री मार्ग सैलाना का 34 वर्षीय पुरुष, राजस्व काॅलोनी का 52 वर्षीय पुरुष, महेंद्र नगर ताल नाका जावरा का 34 वर्षीय पुरुष, पठान टोली जावरा का 21 वर्षीय युवक, 68 वर्षीय पुरुष व 52 वर्षीय महिला, आमलिया भैरू का 51 वर्षीय पुरुष व 24 वर्षीय युवती, नाई चौक नगरा का 50 वर्षीय पुरुष, ताल का 40 वर्षीय पुरुष व 34 वर्षीय महिला, ताल का 11 वर्षीय बालक, ग्राम धराड़ का 37 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर की 32 वर्षीय महिला, नई आबादी बिरमावल का 70 वर्षीय पुरुष, पिपलौदा का 40 वर्षीय पुरुष व 58 वर्षीय महिला, बड़ी शीतलामाता के 49 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

0



Source link