Fare board meeting, demands to increase fare by 60 percent | बस ऑपरेटर और एसोसिएशन के पदाधिकारी 60 फीसदी किराया बढ़ाने की करेंगे मांग

Fare board meeting, demands to increase fare by 60 percent | बस ऑपरेटर और एसोसिएशन के पदाधिकारी 60 फीसदी किराया बढ़ाने की करेंगे मांग


इंदौर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार द्वारा अगस्त तक का टैक्स माफ करने के बाद एक बार फिर से बसें दौड़ने लगी हैं।

  • बस एसोसिएशन ने कहा प्रस्ताव पहले ही हम सरकार को दे चुके हैं
  • एसोसिएशन का कहना है मई 2018 में बढ़ाया किराया ही अभी ले रहे

बसों का किराए में 50 से 60 फीसदी तक इजाफा किए जाने की मांग बस ऑपरेटरों और एसोसिएशन ने की है। अब 18 सितंबर को भोपाल में किराया बोर्ड की बैठक होगी। इसमें एसोसिएशन के प्रतिनिधि और बस ऑपरेटरों के साथ चर्चा भी होगी। इसमें बसों के किराया बढ़ाने को लेकर चर्चा कर निर्णय भी लिया जा सकता है।

प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा शुक्रवार को होने वाली बैठक में हम 50 से 60 फीसदी तक किराया बढ़ाने की मांग करेंगे। इससे पहले हम यह प्रस्ताव शासन को भी पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने कहा इससे पहले मई 2018 में किराया बढ़ाया गया था, तब से वही किराया चला आ रहा है।

0



Source link