Leopard panic in villages situated on the banks of Chambal river, 4 days ago two goats had picked up the leopard | चंबल नदी किनारे बसे गांवों में तेंदुए की दहशत,4 दिन पहले दो बकरियां उठा ले गया था तेंदुआ

Leopard panic in villages situated on the banks of Chambal river, 4 days ago two goats had picked up the leopard | चंबल नदी किनारे बसे गांवों में तेंदुए की दहशत,4 दिन पहले दो बकरियां उठा ले गया था तेंदुआ


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Ater
  • Leopard Panic In Villages Situated On The Banks Of Chambal River, 4 Days Ago Two Goats Had Picked Up The Leopard

अटेर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अटेर क्षेत्र में चंबल नदी किनारे बसे ग्रामीण इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की खबर से ग्रामीण लोगों की नींद उड़ गई है। क्षेत्र में तेंदुए को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। वहीं ग्रामीण दिन और रात में हथियार लेकर ग्रुप में खेतों पर जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने घर के बाहर महिला और बच्चों के निकलने पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि चंबल नदी किनारे बसे खेहराट गांव में चार दिन पहले रात के समय एक तेंदुआ ने जय सिंह भदौरिया की दो बकरियों और गजेंद्र सिंह भदौरिया की एक गाय पर हमला किया था। हमले में जय सिंह की

दोनों बकरियों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से खेहराट सहित आसपास बसे गड़ेर,काली आहरोली, नावली-वृंदावन सहित अन्य गांवों में तेंदुए का खौफ फैल गया।तेंदुआ के खौफ से ग्रामीण अब खेतों पर फसलों की सिंचाई और रात में आवारा मवेशियों को भगाने के लिए अकेले न जाकर ग्रुप में हथियार लेकर जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने घर के बाहर महिलाओं और बच्चों के निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

0



Source link