Nutritious diet is necessary to overcome anemia in the body: Argal | शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार जरूरीः अर्गल

Nutritious diet is necessary to overcome anemia in the body: Argal | शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार जरूरीः अर्गल


लहार6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया होना एक बड़ी समस्या है। इस दौरान शरीर में फुर्ती से काम न करना, हर वक्त थके-थके रहना आदि लक्षण सामने आते हैं। कई बार सही आहार न मिलने की वजह से शरीर में खून की कमी हो जाती है। अगर आप भी खून की कमी की समस्या से परेशान हैं तो फिर अपने खान-पान पर ध्यान देकर इससे काफी हद तक निजात पा सकते हैं।

यह बात बुधवार को महिला बाल विकास द्वारा ग्राम देवरी कला के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक सीमा अर्गल ने मौजूद महिलाओं से कही।उन्होंने कहा कि खून की कमी पूरी करने के लिए दवाइयों के अलावा गाजर-चुकंदर, मौसमी,

संतरे का जूस व सलाद खून की कमी को पूरा करते हैं। रोजाना गाजर और आधा गिलास चुकंदर का रस मिलाकर पीएं। इसका सेवन करने से महिला के शरीर में खून की कमी की समस्या ठीक हो जाती है। वह गाजर के मुरब्बे का सेवन भी कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पौष्टिक भोजन बनाने की विधि बताई गई।

0



Source link