भोपाल27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ध्रुपद संस्थान के गुरु स्व. रमाकांत गुंदेचा और अखिलेश गुंदेचा पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए बुधवार को नए सिरे से जांच कमेटी का गठन हो गया। पांच सदस्यीय कमेटी में इस बार गुरुकुल के 2 छात्रों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
कमेटी में एनएलआईयू की प्रोफेसर राका आर्य, एनएचआरसी के पूर्व सदस्य गगन सेठी, एकलव्य फाउंडेशन की अनु गुप्ता, ध्रुपद संस्थान के छात्र अंकिता आठवले और सीएस बालासुब्रह्मण्यम को शामिल किया गया है। पूर्व में बनाई कमेटी में छात्र न होने से स्टूडेंट्स ने इस पर असंतोष जाहिर किया था। यह जांच कमेटी 3 माह में अपनी जांच रिपोर्ट सौपेंगी।
0