गोरमी8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 8 में शिवनारायण थापक के निवास पर बुधवार को सेवादल की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने सेवादल को कांग्रेस पार्टी की नींव बताते हुए कहा कि पार्टी का भविष्य भी सेवादल है। इसको हम सभी मिलकर मजबूत बनाने का काम करें। अब समय के साथ बदलाव लाने की आवश्यकता है। सेवादल काे अपनी और पार्टी की पहुंच गांव गांव तक पहुंचानी होगी। बैठक
में आगे बोलते हुए जिलाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में सेवादल को फौजी अनुशासन और जज्बे के लिए जाना जाता है। इसका संगठनात्मक ढांचा और संचालन का तरीक़ा सैन्य रहा है, कभी कांग्रेस में शामिल होने से पहले सेवादल की ट्रेनिंग जरूरी होती थी। इंदिरा गांधी ने राजीव गांधी की कांग्रेस में एंट्री सेवादल के माध्यम से ही कराई थी। नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सब सेवादल को कांग्रेस का सच्चा सिपाही कहते रहे हैं। इस मौके पर एडवोकेट रामहरि शर्मा, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
0