Indore Nagar Nigam Vs Police Dispute Update; Cops Saeed Khan Suspended | निगमकर्मी की सेवा समाप्त, पुलिसकर्मी भी निलंबित; मास्क नहीं लगाने को लेकर दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे थे

Indore Nagar Nigam Vs Police Dispute Update; Cops Saeed Khan Suspended | निगमकर्मी की सेवा समाप्त, पुलिसकर्मी भी निलंबित; मास्क नहीं लगाने को लेकर दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे थे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Nagar Nigam Vs Police Dispute Update; Cops Saeed Khan Suspended

इंदौर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मूसाखेड़ी चौराहे पर इस तरह से दोनों में झड़प हुई थी। हालांकि दोनों ने ही मास्क नहीं लगा रखा था। – फाइल

  • मूसाखेड़ी चौराहे पर निगमकर्मी ने मास्क नहीं पहनने पर पुलिसवाले को रोका था
  • संभागायुक्त पवन शर्मा ने पाया कि दोनों ओर से अनुशासनहीनता हुई थी

आजाद नगर में मास्क को लेकर नगर निगम की चालानी कार्रवाई के दौरान हुए विवाद में निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने निगमकर्मी अजीत उर्फ सोनू कल्याणे को बर्खास्त कर दिया है। इधर, एसपी सूरज वर्मा ने प्रधान आरक्षक सईद खान को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को हुई इस घटना में दोनों के बीच चौराहे पर जमकर विवाद हुआ था। गाली-गलौज के बाद धक्कामुक्की की नौबत आ गई।

वीडियो सामने आने के बाद संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने नाराजगी जताई और निगम व पुलिस को एक्शन लेने को कहा। बयान व जांच के बाद शुक्रवार को दोनों पर कार्रवाई हुई। निगमायुक्त पाल के मुताबिक, कल्याणे ने जिस तरह की भाषा का उपयोग किया, उससे निगम की छवि धूमिल हुई। अब संभागायुक्त ने सभी विभागों को हिदायत दी है कि समन्वय से काम करें और भविष्य में ऐसी विवाद की स्थिति न बने। मामले में कार्रवाई होने के बाद आजाद नगर थाने में दर्ज एफआईआर में खात्मा किया जा रहा है।

यह है मामला

मंगलवार दोपहर मूसाखेड़ी चौराहे पर नगर निगम की टीम मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच पुलिस की डीआरपी लाइन शाखा में पदस्थ हेड कांस्टेबल सईद खान एक्टिवा से गुजरे। मास्क न होने पर निगमकर्मी ने उन्हें दादागिरी से रोका। बदसलूकी से पेश आने पर हेड कांस्टेबल ने निगमकर्मी से ठीक से बात करने को कहा तो दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई।

इस पर निगमकर्मी ने सरेराह हेड कांस्टेबल को धक्का दे दिया। बाद में सहकर्मियों ने पुलिस जवान की गाड़ी की चाबी निकाल ली। मामले में हेड कांस्टेबल ने आजाद नगर पुलिस को निगमकर्मी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज का केस दर्ज करवाया था।

0



Source link