IPL 2020: Rajasthan Royals will miss Ben Stokes in half of the seasons | IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को खलेगी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कमी

IPL 2020: Rajasthan Royals will miss Ben Stokes in half of the seasons | IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को खलेगी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कमी


नई दिल्ली:  बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर काफी हद तक निर्भर राजस्थान रॉयल्स को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में इंग्लैंड के इस स्टार ऑलराउंडर की कमी बुरी तरह खलेगी. रॉयल्स का प्रदर्शन इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर के साथ आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पर निर्भर करता है . स्टोक्स अपने पिता की बीमारी के कारण क्रिकेट से दूर हैं और आईपीएल के पहले हाफ में नजर नहीं आएंगे. इससे टीम का संतुलन निश्चित तौर पर बिगड़ेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: UAE की गर्मी में खिलाड़ियों को स्विमिंग पूल का सहारा, देखें PHOTOS

रॉयल्स को प्लेआफ में ले जाने की जिम्मेदारी विदेशी खिलाड़ियों पर ही है. बटलर और आर्चर दूसरे मैच से मौजूद रहेंगे और दोनों जबर्दस्त फार्म में है. स्मिथ हालांकि इंग्लैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान कनकशन चोट का शिकार हो गए थे.

दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई से भी उम्मीदें होंगी. भारतीय खिलाड़ियों में संजू सैमसन प्रतिभाशाली हैं लेकिन किसी भी सीजन में लगातार 5 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. एक समय आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों में रहे रॉबिन उथप्पा लंबे समय से फार्म में नहीं है.

जयदेव उनादकट महंगे दामों में खरीदे जाने के बावजूद अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हैं. रियान पराग और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को अभी खुद को साबित करना है. गेंदबाजी में आर्चर को छोड़कर कोई धारदार नजर नहीं आता.

टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशेन थॉमस, एंड्रयू टाई, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, अनिरूद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, वरूण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत,महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडेय.
(इनपुट-भाषा)





Source link