आष्टा18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल 17 करोड़ की राशि से बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। जिसका आकार भी पहले की अपेक्षा अधिक बड़ा हो चुका है। उसके बाद भी पुराने समय के हिसाब से ही सफाई कर्मचारियों को तैनात किया हुआ है। जबकि अब सफाई कर्मचारी ठेका प्रथा पर कार्यरत हैं। उसके बाद भी संबंधित एजेंसी कर्मचारियों की संख्या में इजाफा नहीं कर रही है। यहां पर डॉक्टरों की समस्या तो यथावत है ही, लेकिन सफाई कर्मियों की संख्या पुराने भवन के अनुसार ही है। जबकि अब अस्पताल वृहद आकार ले चुका है। इस वजह से वार्ड, गैलरी, परिसर में सफाई की समस्या देखने को मिलती है।
सड़क के बीच वाहन खड़े करने से परेशानी
आष्टा | नगर के पुराना थाना मार्ग पर संकरी सड़क होने के बाद भी चार पहिया वाहन चालक बीच सड़क पर वाहन खड़े करके खरीदी करने के लिए चले जाते हैं। जिससे दूसरे वाहनों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों की मनमर्जी के कारण यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि उक्त मार्ग पर ही एसडीओपी ऑफिस होने के कारण ट्रैफिक जवान निकलते रहते हैं। इसके बाद भी इस तरह के वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है।
0