तिलावद15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महिला बाल विकास द्वारा गांव के पंचायत भवन पर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक से सात की कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक पोषण आहार महाउत्सव मनाया गया। जिसमें पंचायत भवन के परिसर में रंगोली बनाकर विटामिन, पोषण आहार की सामग्री से सजाकर महिलाओं को पोषण आहार के बारे में समझाया। साथ ही कुपोषित बच्चों की माताओं को दुग्ध पावडर वितरण किया। साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना के कार्ड वितरण किए।
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद का प्रसारण दिखाया। जिसमें उपस्थित महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक पूनम दुबे, सरपंच मीना चौधरी, जनपद सदस्य गीता पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना लक्षकार, ममता चौहान,विद्या चौहान आदि थे।
0